Jasprit Bumrah Direct Hit: आईपीएल 2026  में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के मुकाबले के दौरान भारतीय स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस बार गेंद से कम बल्कि अपनी फुर्ती से सबका दिल जीत लिया। नितीश राणा को रनआउट करने के लिए उन्होंने ऐसा डायरेक्ट हिट मारा, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। राणा क्रीज से काफी दूर थे और बुमराह ने बिना गलती किए उन्हें चलता कर दिया।

Advertisement

शनिवार (4 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह, जोकि आमतौर पर अपनी घातक यॉर्कर और स्विंग के लिए जाने जाने वाले बुमराह ने इस बार गेंद से कम, बल्कि अपनी फील्डिंग से मैच में रंग जमा दिया।

Advertisement

मुंबई इंडियंस की ओर से दूसरा ओवर डालने आए बुमराह ने ओवर की चौथी गेंद पर नितीश राणा को बड़ा झटका दे दिया। राणा ने हल्के हाथों से गेंद को खेलकर तेजी से सिंगल चुराने की कोशिश की, लेकिन यही फैसला उन पर भारी पड़ गया। बुमराह तेजी से गेंद की ओर दौड़े, उसे शानदार तरीके से उठाया और बिना समय गंवाए नॉन-स्ट्राइकर एंड पर सीधा थ्रो मार दिया।

गेंद सीधे स्टंप्स पर जाकर लगी और राणा क्रीज से काफी दूर रह गए। इस तरह वह तीन गेंदों में बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। बुमराह की इस फुर्ती और सटीक निशाने ने मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों को भी हैरान कर दिया।

VIDEO:

हालांकि मैच मुंबई इंडियंस के हक में नहीं रहा। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। टीम के लिए सूर्यकुमार यादव ने 51 रन की अहम पारी खेली, जबकि रोहित शर्मा ने 35 और नमन धीर ने 28 रन का योगदान दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को 18.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। समीर रिज़वी ने 51 गेंदों में 90 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि पथुम निसांका ने 44 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार