ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith BBL) ने शनिवार (11 जनवरी) को बिग बैश लीग के 14वें सीजन के मुकाबले में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। इस सीजन सिडनी सिक्सर्स के लिए अपना पहला मैच खेलने उतरे स्मिथ ने ओपनिंग करते हुए पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ 64 गेंदों में नाबाद 121 रन की पारी खेली,जिसमें उन्होंने 10 चौके और 7 छक्के जड़े। अपनी पारी में 82 रन उन्होंने सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए ही बनाए। 

Advertisement

स्मिथ के टी-20 करियर का यह चौथा शतक है,जिसे पूरा करने के लिए स्मिथ ने 58 गेंदों का सामना किया। इसके साथ ही वह बतौर ऑस्ट्रेलियाई सबसे ज्यादा टी-20 शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर आ गए हैं। उनके अलावा जोश इंग्लिस ने भी इस फॉर्मेट में चार शतक लगाए हैं। 

Advertisement

इसके अलावा स्मिथ बिग बैश लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। 2011 में बीबीएल में डेब्यू करने वाले स्मिथ के अब 32 पारियों में तीन शतक हो गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने बेन मैकडरमोट की बराबरी की है, जिनके नाम टूर्नामेंट में 96 पारियों में 3 शतक दर्ज हैं। 

बता दें कि स्मिथ के तीनों शतक पिछली सात पारियों में आए हैं। 2022-23 से अभी तक बीबीएल में  उन्होंने 8 पारियों में 88 की औसत औऱ 173.11 की स्ट्राईक रेट से 528 रन बनाए हैं। इस दौरान उम्होंने क्रमश: 36, 101,125*,66,18,61,0 और 121* रन की पारी खेली।

हाल ही में भारत के खिलाफ हुई पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में स्मिथ का प्रदर्शन शानदार रहा है। उनके बल्ले से 314 रन आए थे और ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन के मामले में उनसे आगे सिर्फ ट्रैविस हेड थे। इस महीने के अंत में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए स्मिथ को ऑस्ट्रेलिया का कप्तान भी बनाया गया है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार