Sri Lanka vs Australia 1st Test: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith 35th Test Century) ने बुधवार (29 जनवरी) को श्रीलंका के खिलाफ गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार शतक जड़ा। स्मिथ ने 179 गेंद खेलकर अपना सैकड़ा पूरा किया और यह उनके टेस्ट करियर का 35वां शतक है। 

Advertisement

कई दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा

Advertisement

स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट मे उन्होंने सुनील गावस्कर, ब्रायन लारा, महेला जयवर्धने और यूनिस खान को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 34-34 टेस्ट शतक दर्ज हैं। अब इस लिस्ट में सचिन तेदुलकर,जैक कैलिस, कुमार संगाकारा, रिकी पोंटिंग, जो रूट और राहुल द्रविड़ ही उनसे आगे हैं। 

कुमार संगाकारा को पीछे छोड़ा

स्मिथ टेस्ट में सबसे तेज 35 शतक जड़ने के मामले में कुमार संगाकारा को पछाड़कर तीसरे नंबर पर आ गए हैं। स्मिथ 205 पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचे हैं, वहीं संगाकारा ने इसके लिए 209 पारियां खेली थी। रिकी पोंटिंग ने 194 पारी औऱ सचिन तेदुलकर ने 200 पारी में यह कारनामा किया था। 

सचिन तेंदुलकर की बराबरी

Advertisement

टेस्ट क्रिकेट में 205 पारी के बाद सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए हैं, उन्होंने 35वां शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर की बराबरी की। 36 शतक के साथ पोंटिंग पहले नंबर पर हैं। 

बता दें अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 10000 रन भी पूरे किए। वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले ऑस्ट्रेलिया के चौथे और दुनिया के कुल 15वें क्रिकेटर बने हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार