19 नवंबर,नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया औऱ पाकिस्तान के बीच गुरुवार (21 नवंबर) से ब्रिस्बेन क गाबा स्टेडियम में दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के पास एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।

Advertisement

स्मिथ ने अब तक खेले गए 68 टेस्ट मैचों की 124 पारियों में 6973 रन बनाए हैं। अगर कोहली पहले टेस्ट मैच में 27 रन औऱ बना लेते हैं तो वह सबसे तेज 7000 टेस्ट रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना देंगे। 

 
Advertisement

फिलहाल ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के महान बल्लेबाज वॉली हैमंड के नाम है। हैमंड ने 131 पारियों मे अपने 7000 टेस्ट रन पूरे किए थे। उन्होंने 73 साल पहले भारत के खिलाफ ओवल में खेले मुकाबले में ये कीर्तिमान बनाया था। स्मिथ इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिए 6 पारियां हैं।

बता दें कि स्टीव स्मिथ शानादार फॉर्म में है। श्रीलंका औऱ पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी जमकर उनका बल्ला चला। इससे पहले चिर-प्रतिद्वंदी इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में खेले गए 7 मैचों में सबसे ज्यादा 774 रन बनाए थे।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार