भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच 22 नंवबर से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy 2024) खेली जाएगी जिसमें इन दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होगी। इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने अपने रिटायरमेंट प्लान पर खुलकर बात की। स्मिथ ने ये साफ कर दिया है कि वो इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर होने के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोच रहे हैं।

Advertisement

स्टीव स्मिथ ने अपने रिटायरमेंट प्लान पर बात करते हुए कहा, 'मेरा अभी रिटायरमेंट का कोई भी प्लान नहीं है। मुझे अभी खेलने में बहुत मज़ा आ रहा है। मैं अभी काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं औऱ मैं आने वाले समर सीजन का इंतज़ार कर रहा हूं। भारत के खिलाफ चुनौती काफी कड़ी होने वाली है। भारतीय टीम काफी अच्छी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया दुनिया की दो सबसे बेहतरीन टेस्ट टीमें हैं। दो बेस्ट टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। मैं इसको लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हूं।'

Advertisement

भारत के खिलाफ गरजता है स्टीव स्मिथ का बल्ला

आपको बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में स्टीव स्मिथ भारतीय टीम के लिए काफी बड़ा सिरदर्द बनकर सामने आए हैं। ये ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ भारत के खिलाफ रनों का अंबार लगा देता है। उन्होंने रेड बॉल फॉर्मेट में भारत के सामने 19 मैचों की 37 इनिंग में 65.87 की औसत से 2042 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 9 सेंचुरी औऱ 5 हाफ सेंचुरी ठोकी है। 

इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि ऑस्ट्रेलिया में तो ये बैटर और भी ज्यादा खतरनाक हो जाता है। स्टीव स्मिथ के नाम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए 53 मैचों की 91 इनिंग में 62.68 की औसत से 4701 रन दर्ज हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 16 सेंचुरी औऱ 19 हाफ सेंचुरी ठोकी है। ऐसे में ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में स्टीव स्मिथ भारतीय टीम के लिए एक बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार