Most Catches in Men's Test Cricket: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल के दौरान अपनी शानदार फील्डिंग के दम पर खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।
स्मिथ ने तीसरे दिन के खेल के दौरान साउथ अफ्रीका की पहली पारी के 31वें ओवर में कप्तान पैट कमिंस की गेंद पर स्लिप में डेविड बेडिंगहम के बेहतरीन कैच लपका। इसके साथ ही स्मिथ के नाम टेस्ट क्रिकेट में बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
स्मिथ के अब टेस्ट क्रिकेट में 221 कैच हो गए हैं औऱ इस लिस्ट में उन्होंने इंग्लैंड के जो रूट को पीछे छोड़ा है।
टेस्ट में फील्डर के तौर पर सबसे ज़्यादा कैच
221* - स्टीव स्मिथ
220 - जो रूट
210 - राहुल द्रविड़
205 – महेला जयवर्धने
200 - जैक कैलिस
196 - रिकी पोंटिंग
स्मिथ ने इससे पहले इस पारी में साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा का भी कैच लपका था।
बता दें कि पहली पारी में स्मिथ बल्लेबाजी में कोई कमाल नहीं कर पाए थे और 53 गेंदों में 25 रन की पारी खेली थी।
गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 390 रन बनाए। जिसमें मैट रेनशॉ ने शानदार शतक जड़ते हुए 397 गेंदों में 190 रन की की पारी खेली, जिसमें 21चौके औरक 1 छक्का जड़ा।
Also Read: LIVE Cricket Score
साउथ अफ्रीका के लिए गेंदबाजी में वियान मुल्डर ने 4 विकेट, मार्को यान्सेन ने 3 और एनरिक नॉर्खिया ने 2 विकेट लिए. वहीं साइमन हार्मर ने 1 विकेट अपने खाते में डाला।