इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में स्टीव स्मिथ बेशक शतक से चूक गए लेकिन उन्होंने दुनिया को ये बता दिया है कि वो एक बार फिर से वनडे क्रिकेट पर राज करने के लिए वापस आ चुके हैं। इस मैच में 94 रनों की पारी खेलने वाले स्मिथ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 14,000 रन भी पूरे कर लिए और वो ऐसा करने वाले नौवें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं। इस अनुभवी बल्लेबाज ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में एक बार फिर दिखाया कि क्यों उन्हें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ी की रीढ़ कहा जाता है।

Advertisement

स्मिथ ने इस मैच में 94 रनों की पारी खेलने के अलावा पहले वनडे में भी 80 रनों की पारी खेली थी और अगर उनकी पिछली चार वनडे पारियों की बात करें तो उन्होंने विरोधी टीमों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। स्मिथ ने पिछली चार पारियों में 61,105,80 और 94 रनों के साथ कुल 340 रन बनाए हैं। अगले साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप होना है और इस फॉर्मैट में स्मिथ का इस तरह की खतरनाक फॉर्म में होना विरोधी टीमों के लिए अच्छी खबर नहीं है।

Advertisement

स्मिथ बेशक टी-20 फॉर्मैट में संघर्ष कर रहे थे लेकिन वो जिस फॉर्मैट में बेस्ट हैं, वो उसमें रन बना रहे हैं और ये कंगारू टीम के लिए अच्छी खबर है। ऐसे में हर कंगारू फैन यही चाहेगा कि स्मिथ वनडे वर्ल्ड कप इस शानदार फॉर्म को जारी रखें और ऐसे ही गेंदबाज़ों की धुनाई करते रहें।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में स्मिथ के आंकड़े

स्मिथ ने अभी तक अपने वनडे करियर में खेले गए 138 मैचों में 45.31 की औसत से 4,800 से अधिक रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 29 अर्द्धशतक और 12 शतक भी निकले हैं। इसके अलावा उन्होंने 87 टेस्ट में 60.01 की गज़ब की औसत से 8,161 रन बनाए हैं। इस फॉर्मैट में उनके बल्ले से 36 अर्द्धशतक और 28 शतक भी देखने को मिले हैं। वहीं, जब टी-20 फॉर्मैट की बात आती है तो इस बल्लेबाज ने 63 मैचों में 125.22 के स्ट्राइक रेट से 1,008 टी20 रन बनाए हैं जिसमें 4 अर्द्धशतक शामिल हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार