Steve Smith Record: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ (Steve Smith) शुक्रवार, 09 अक्टूबर को डरबन टेस्ट (SA vs AUS 1st Test) के पहले दिन 53 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हुए। स्टीव ने एक छोटी पारी खेली, हालांकि इसके बावजूद उन्होंने एक बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट में महान स्टीव वॉ (Steve Waugh) को पीछे छोड़ दिया है।

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, स्टीव स्मिथ ने डरबन टेस्ट में 25 रन बनाकर अपने टेस्ट करियर के 10,945 रन पूरे किए हैं। इसी के साथ अब वो ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लीज़ेंड बल्लेबाज़ स्टीव वॉ को पछाड़कर ये पॉजिशन हासिल की है। वॉ ने 168 टेस्ट की 260 पारियों में 10,927 र बनाए।

ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में सर्वाधिक रन

  • रिकी पोंटिंग - 168 टेस्ट की 287 पारियों 13,378 रन
  • एलन बॉर्डर - 156 टेस्ट की 265 पारियों में 11,174 रन
  • स्टीव स्मिथ - 126 मैचों की 224 पारियों में 10,945 रन
  • स्टीव वॉ - 168 मैचों की 260 पारियों में 10,927 रन
  • डेविड वॉर्नर - 112 मैचों की 205 पारियों में 8,786 रन

बताते चलें कि स्टीव स्मिथ की गिनती भी ऑस्ट्रेलिया के लीज़ेंड क्रिकेटरों में होती है। वो इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के चौथे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। वो 363 मैचों की 433 पारियों में 17,839 रन बना चुके हैं। उन्होंने अब तक 126 टेस्ट, 170 वनडे और 67 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं।

मैच का हाल: डरबन टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई कैप्टन पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी। वो खबर लिखे जाने तक 38 ओवर खेल चुके हैं और उन्होंने 4 विकेट खोकर 115 रन बना लिए हैं। मैदान पर मैट रेन्शॉ (33 गेंदों पर 13 रन) और एलेक्स कैरी (36 गेंदों पर 13 रन) की जोड़ी मौजूद है।

देखें प्लेइंग इलेवन

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, डेविड बेडिंगहम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, साइमन हार्मर, केशव महाराज, एनरिक नॉर्खिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): ट्रेविस हेड, निक मैडिन्सन, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैट रेन्शॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार