ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने आईपीएल ऑक्शन (IPL 2023) में अपना नाम नहीं दिया था। इसके पीछे की वजह ये थी कि आईपीएल 2022 में उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। ऐसे में उन्होंने आईपीएल 2023 में हिस्सा ना लेने का फैसला किया था लेकिन अब जब आईपीएल शुरु होने में एक हफ्ते से भी कम समय बचा है तो उन्होंने आईपीएल वापसी का ऐलान कर दिया है।

Advertisement

जी हां, स्टीव स्मिथ ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कह रहे हैं कि वो आईपीएल में वापसी कर रहे हैं। हालांकि, यहां पर एक ट्विस्ट ये है कि शायद स्मिथ इस बार एक खिलाड़ी के रूप में नहीं बल्कि एक कमेंटेटर के रूप में आईपीएल डेब्यू कर सकते हैं। स्मिथ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने कहा है, 'नमस्ते इंडिया, आपके लिए मेरे पास एक अच्छी खबर है और वो ये है कि मैं आईपीएल 2023 में आ रहा हूं। हां, ये बिल्कुल सही है। मैं भारत में एक बेहतरीन और जोश भरी टीम को जॉइन कर रहा हूं।'

Advertisement

जाहिर है कि स्मिथ आईपीएल में वापसी कर रहे हैं लेकिन उनके वीडियो में ये साफ नहीं है कि वो किसी टीम के साथ जुड़ रहे हैं या एक कमेंटेटर के रूप में आईपीएल जॉइन कर रहे हैं। ऐसे में फैंस को ये जानने के लिए फिलहाल थोड़ा सा इंतज़ार करना होगा। स्मिथ के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अपने आईपीएल करियर में कुल 103 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 34.51 की शानदार औसत से 2485 रन बनाए हैं। 

स्मिथ के लिए बीते कुछ महीने शानदार रहे हैं। टेस्ट सीरीज में 2-0 से पिछड़ने के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभाली थी और अपनी टीम को आखिरी दो टेस्ट में एक भी हारने नहीं दिया जबकि स्मिथ की कप्तानी में ही ऑस्ट्रेलिया ने भारत को उसी की सरज़मीं पर 2-1 से वनडे सीरीज में भी हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया की भारत में सीरीज जीत के बाद कई दिग्गजों का मानना है कि स्मिथ को ही ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करनी चाहिए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार