मुंबई, 14 फरवरी (CRICKETNMORE): भारत दौरे पर आई आस्ट्रेलिया टीम के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने मंगलवार को कहा कि वह श्रृंखला में अपने खिलाड़ियों को आक्रामक रवैया अपनाने से और स्लेजिंग करने से नहीं रोकेंगे। स्मिथ ने कहा है कि अगर ऐसा रुख अख्तियार करने से उनके खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकते हैं तो वह इसे नहीं रोकेंगे। सचिन तेंदुलकर ने महाराष्ट्र का यह गांव लिया गोद, करेंगे चार करोड़ की मदद

Advertisement

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने स्मिथ के हवाले से लिखा है, "हमारा हर खिलाड़ी उसी तरह से खेलेगा जैसा वो खेलता है। अगर वह स्लेजिंग करते हैं और यह उनके अंदर से बेहतर खेल निकलवा सकती है तो उन्हें बेशक इसके साथ जाना चाहिए। यह सब सिर्फ इस बात को सुनिश्चित करना है कि हम मैदान पर सही मानसिकता के साथ उतरें और सफलता हासिल करें। साथ ही इस बात को भी सुनिश्चित करें कि हमारी योग्यता टीम को सफलता दिलाए।"

Advertisement

भारत की स्पिन की मददगार पिचों के लिए आस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में चार स्पिन गेंदबाजों को जगह दी है। स्मिथ ने अपने गेंदबाजों पर भरोसा जताया है और कहा है कि जोश हेजलवुड, मिशेल स्टार्क, स्टीवन ओ कैफी, नाथन लॉयन के अलावा मिशेल स्वेपसन और एश्टन अगर जैसे गेंदबाजों ने किसी भी टीम के 20 विकेट लेने का दम है। 

स्मिथ ने कहा, "मुझे अपने गेंदबाजों पर भरोसा है। हमारे पास गेंदबाजों का अच्छा मिश्रण है। गेंदबाज काफी मेहनत कर रहे हैं।"

स्मिथ ने कहा है कि इस दौरे पर स्पिन के अलावा रिवर्स स्विंग अहम रोल अदा करेगी।

आस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, "मेरा मानना है कि इस श्रृंखला में रिवर्स स्विंग का भी अहम रोल होगा। हमारे दो तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और मिशेल स्टार्क दोनों ही अच्छे रिवर्स स्विंग गेंदबाज हैं। वह विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों के सामने गेंदबाजी करना पसंद करते हैं और भारत के पास अच्छे बल्लेबाज हैं, इसलिए वे यहां मिलने वाली चुनौती के प्रति उत्सुक होंगे। "

 
Advertisement

हाल में आस्ट्रेलिया का भारत में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। इसके अलावा टीम एशिया में अन्य जगहों पर भी बुरे प्रदर्शन से गुजरी है। हाल ही में उसे श्रीलंका ने अपने घर में मात दी थी। आस्ट्रेलिया को अपने घर में दक्षिण अफ्रीका ने भी हराया था। बावजूद इसके स्मिथ को भरोसा है कि टीम इस बार बेहतर प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने कहा, "आप मैच जीतने की अपेक्षा मैच हारने से ज्यादा सीखते हैं। पिछला साल हमारे लिए उतार चढ़ाव भरा रहा। इस टीम ने काफी कुछ सीखा है। हम और सीखने को तैयार हैं। हमारी कोशिश और मेहनत कर अपना सर्वश्रेष्ठ देकर अच्छे परिणाम देने की होगी। इस समय हम जहां हैं, मैं उससे खुश हूं।"

उन्होंने कहा, "जाहिर सी बात है यह दौरा हमारे लिए मुश्किल है। मैं इस चुनौती के लिए तैयार हूं। अगले छह सप्ताह में जो होने वाला है उसे लेकर टीम के खिलाड़ी भी काफी उस्ताहित हैं। भारत में खेलना कठिन चुनौती है।"

Advertisement

आस्ट्रेलियाई टीम गुरुवार से इंडिया-ए के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार