ICC T20 World Cup: भारत ने गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में नामीबिया को 93 रन से रौंदा। इसी के साथ टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 10वीं जीत दर्ज करते हुए इतिहास रचा है। भारत के अलावा किसी अन्य देश ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार इतनी जीत दर्ज नहीं की है।

Advertisement

इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दूसरे पायदान पर मौजूद हैं। साउथ अफ्रीका ने साल 2024 में लगातार 8 मैच जीते थे, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने साल 2022 से 2024 के बीच इतने ही मुकाबलों में जीत हासिल की। इंग्लैंड ने साल 2010 से 2012 के बीच लगातार 7 टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले जीते, जबकि भारतीय टीम साल 2012 से 2014 के बीच लगातार 7 मैच अपने नाम कर चुकी थी।

Advertisement

यह टी20 वर्ल्ड कप में रनों के अंतर से भारत की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2012 में इंग्लैंड के विरुद्ध कोलंबो में 90 रन से जीत दर्ज की थी। टीम इंडिया साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 73 रन, जबकि साल 2022 में जिम्बाब्वे के विरुद्ध 71 रन से टी20 वर्ल्ड कप मैच जीती थी। टीम इंडिया ने साल 2024 में इंग्लैंड को 68 रन से मात दी थी।

इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दूसरे पायदान पर मौजूद हैं। साउथ अफ्रीका ने साल 2024 में लगातार 8 मैच जीते थे, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने साल 2022 से 2024 के बीच इतने ही मुकाबलों में जीत हासिल की। इंग्लैंड ने साल 2010 से 2012 के बीच लगातार 7 टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले जीते, जबकि भारतीय टीम साल 2012 से 2014 के बीच लगातार 7 मैच अपने नाम कर चुकी थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में नामीबियाई टीम 18.2 ओवरों में सिर्फ 116 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए लौरेन स्टीनकैंप ने सर्वाधिक 29 रन बनाए, जबकि जान फ्रीलिंक ने 22 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से वरुण चक्रवर्ती ने महज 7 रन देकर 3 विकेट निकाले। हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को 1-1 सफलता हाथ लगी। अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार