England Cricket: अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में मारे गए लोगों के सम्मान में हेडिंग्ले में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट के पहले दिन भारत और इंग्लैंड टेस्ट टीम के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे।

Advertisement

दोनों टीम के बीच सीरीज का पहला मुकाबला शुरू होने से पहले खिलाड़ियों ने स्टेडियम में मौन भी रखा। दोनों टीमों ने पिछले सप्ताह अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे में मारे गए लोगों की याद में टेस्ट मैच के पहले दिन काली पट्टियां बांधी।

Advertisement

ईसीबी ने कहा, "दोनों देशों के राष्ट्रगान से पहले एक मिनट का मौन रखा गया। हमारी संवेदनाएं पिछले सप्ताह अहमदाबाद में हुई भयानक घटनाओं से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।"

विमान हादसे में 200 से अधिक लोगों की मौत हुई। इसमें भारतीयों के साथ ब्रिटिश नागरिक थे।

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत ने सीरीज से पहले प्रेस कांफ्रेंस में बताया था कि अहमदाबाद विमान हादसे के कारण माहौल गमगीन हो गया है। इस सीरीज में खिलाड़ी देश को फिर से खुश करने का तरीका ढूंढेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘विमान हादसे में जो कुछ हुआ, मुझे लगता है कि पूरा भारत इससे निराश है। लेकिन हमारी तरफ से एकमात्र बात यह है कि हम उनके साथ हैं और हम देशवासियों को फिर से कैसे खुश कर सकते हैं। हम इस पर काम जारी रखेंगे।

Advertisement

उन्होंने कहा कि आप भारत को हर समय खुश रखना चाहते हैं, लेकिन एक क्रिकेटर के तौर पर यह हर समय संभव नहीं है। लेकिन मैं अपनी तरफ से यह वादा कर सकता हूं कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और अपना 200 प्रतिशत देंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘विमान हादसे में जो कुछ हुआ, मुझे लगता है कि पूरा भारत इससे निराश है। लेकिन हमारी तरफ से एकमात्र बात यह है कि हम उनके साथ हैं और हम देशवासियों को फिर से कैसे खुश कर सकते हैं। हम इस पर काम जारी रखेंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार