India Vs Australia: विमेंस टी20 वर्ल्ड के 9 सीजन में अब तक कई बल्लेबाजों ने अपनी चमक बिखेरी है। आइए, उन 5 महिला खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन अपने नाम किए।

Advertisement

बेथ मूनी: ऑस्ट्रेलिया की यह दिग्गज खिलाड़ी लिस्ट में शीर्ष पर हैं, जिन्होंने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2020 में 64.75 की औसत के साथ कुल 259 रन बनाए थे। इस दौरान मूनी ने 3 अर्धशतकीय पारियां खेलीं। उनके बल्ले से 2 छक्के और 30 चौके निकले। बांग्लादेश के खिलाफ मूनी ने 58 गेंदों में 81 रन की पारी भी खेली थी।

Advertisement

मेग लैनिंग: इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का नाम है। मेग लैनिंग ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2014 में कुल 6 मैच खेले, जिसमें 42.83 की औसत के साथ 257 रन बनाए। इस दौरान लेनिंग ने एक शतक और 1 अर्धशतक लगाया।

स्टेफनी टेलर: वेस्टइंडीज की इस दिग्गज बल्लेबाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2016 के 6 मुकाबलों में 41 की औसत के साथ 246 रन बनाए। इस दौरान स्टेफनी ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध फाइनल मैच के दौरान 57 गेंदों में 59 रन की पारी खेलकर वेस्टइंडीज को चैंपियन बनाया था।

मेग लैनिंग: इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का नाम है। मेग लैनिंग ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2014 में कुल 6 मैच खेले, जिसमें 42.83 की औसत के साथ 257 रन बनाए। इस दौरान लेनिंग ने एक शतक और 1 अर्धशतक लगाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

लॉरा वोल्वार्ड्ट: साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं, जिन्होंने 6 मुकाबलों में 46 की औसत के साथ 230 रन बनाए। इस दौरान वोल्वार्ड्ट के बल्ले से 3 अर्धशतक भी निकले। इस संस्करण में लॉरा ने बांग्लादेश के खिलाफ 56 गेंदों में 66 रन खेली थी। ताजमिन ब्रित्ज के साथ 117 रन की अटूट साझेदारी करते हुए उस मुकाबले को 10 विकेट से जीता। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध फाइनल में 48 गेंदों में 61 रन की पारी खेली, लेकिन टीम 19 रन से खिताब चूक गई।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार