New Zealand: भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने निरंजन शाह स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ 53 गेंदों में 1 छक्के और 9 चौकों के साथ 56 रन की पारी खेली। यह भारतीय कप्तान का इस सीरीज में लगातार दूसरा अर्धशतक रहा।

Advertisement

भारतीय सरजमीं पर गिल कीवी गेंदबाजों पर कहर बनकर बरपे हैं। गिल ने अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत में 7 वनडे पारियां खेलीं, जिसमें 115.6 की औसत के साथ कुल 578 रन बनाए।

Advertisement

गिल ने इस दौरान 208 (149 गेंदें), 40* (53 गेंदें), 112 (78 गेंदें), 26 (31 गेंदें), 80* (66 गेंदें), 56 (71 गेंदें) और 56 (53 गेंदें) रन की पारियां खेली हैं।

इस मुकाबले में भारतीय टीम शुभमन गिल की कप्तानी में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ उतरी है। इनके अलावा, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है।

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम माइकल ब्रेसवेल की कप्तानी में डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), जैकरी फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन और जेडन लेनोक्स के साथ मैदान पर उतरी है।

भारत ने वडोदरा में खेले गए सीरीज के पहले मैच को 4 विकेट से अपने नाम किया था। उस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने डेरिल मिशेल (84), हेनरी निकोलस (62) और डेवोन कॉनवे (56) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 8 विकेट खोकर 300 रन बनाए थे।

Advertisement

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम माइकल ब्रेसवेल की कप्तानी में डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), जैकरी फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन और जेडन लेनोक्स के साथ मैदान पर उतरी है।

Also Read: LIVE Cricket Score

टीम इंडिया फिलहाल तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे है। ऐसे में मेजबान टीम दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार