United Arab Emirates: टी20 विश्व कप 2026 में रविवार को भारत की भिड़ंत साउथ अफ्रीका से होगी। साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक का मानना है कि सुपर-8 राउंड के इस मैच में जीत उसी टीम के पक्ष में आएगी, जो दबाव में बेहतर खेलेगी। इसी के साथ उन्हें यकीन है कि भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टूर्नामेंट में दमदार पारी जरूर खेलेंगे।

Advertisement

25 वर्षीय अभिषेक शर्मा इस टी20 वर्ल्ड कप में 3 मैच खेले, जिसमें खाता तक नहीं खोल सके। उनकी खराब फॉर्म को लेकर डी कॉक ने कहा, "अभिषेक इस समय टी20 के नंबर एक बल्लेबाज हैं और मुझे भरोसा है कि वह टूर्नामेंट के किसी चरण में दमदार पारी जरूर खेलेंगे।"

Advertisement

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारत के खिलाफ होने वाले मैच से पहले डी कॉक ने कहा, "मुझे लगता है कि पिछले दो महीने में हमने आपस में काफी क्रिकेट खेली है। मैं अगर ईमानदारी से कहूं तो टीम में कोई खास बदलाव भी नहीं हुआ है। ऐसे में मेरा मानना है कि जो दबाव में बेहतर क्रिकेट खेलेगा, जीत उसी की होगी।"

डी कॉक ने कहा कि आईपीएल में खेलने की वजह से दोनों ही टीमों के प्लेयर्स एक-दूसरे के खेल को अच्छे से जानते और समझते हैं। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि आईपीएल में हम सभी ने एकसाथ काफी क्रिकेट खेला है। हर कोई एक-दूसरे के खेल को अच्छे से जानता है।"

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारत के खिलाफ होने वाले मैच से पहले डी कॉक ने कहा, "मुझे लगता है कि पिछले दो महीने में हमने आपस में काफी क्रिकेट खेली है। मैं अगर ईमानदारी से कहूं तो टीम में कोई खास बदलाव भी नहीं हुआ है। ऐसे में मेरा मानना है कि जो दबाव में बेहतर क्रिकेट खेलेगा, जीत उसी की होगी।"

Also Read: LIVE Cricket Score

क्विंटन डी कॉक को भारत का गेंदबाजी अटैक खूब रास आता है। डी कॉक ने 2014 से लेकर 2025 के बीच भारत के खिलाफ 15 मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 42.25 की औसत से 507 रन बनाए हैं। साउथ अफ्रीकी टीम डी कॉक से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद 22 फरवरी को अहमदाबाद के मैदान पर करेगी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार