भारतीय क्रिकेट टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 का अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला। टीम इंडिया ने इस मैच को 17 रन से जीता। जीत के बावजूद सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की फॉर्म टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चिंता रही।

Advertisement

अभिषेक शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन निजी तौर पर उनके लिए टी20 विश्व कप अब तक बुरा सपना साबित हुआ है। विश्व कप में अभिषेक अब तक एक भी रन नहीं बना सके हैं। वह लगातार तीन पारियों में शून्य पर आउट हुए हैं।

Advertisement

यूएसए के खिलाफ ग्रुप स्टेज के पहले मैच में वह पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे। नामीबिया के खिलाफ वह बीमारी की वजह से नहीं खेले थे। पाकिस्तान के खिलाफ 4 गेंदों पर बिना खाता खोले आउट हुए थे। नीदरलैंड के खिलाफ उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन इस मैच में भी अभिषेक ने निराश किया और तीन गेंदों का सामना करते हुए बिना खाता खोले बोल्ड हो गए।

अभिषेक शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन निजी तौर पर उनके लिए टी20 विश्व कप अब तक बुरा सपना साबित हुआ है। विश्व कप में अभिषेक अब तक एक भी रन नहीं बना सके हैं। वह लगातार तीन पारियों में शून्य पर आउट हुए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

अंतरराष्ट्रीय टी20 में सर्वाधिक बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड श्रीलंका के मौजूदा टी20 कप्तान दासुन शनाका के नाम है। शनाका 16 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। रोहित अपने करियर में 12 बार शून्य पर आउट हुए हैं। सर्वाधिक बार शून्य पर आउट होने वाले दूसरे भारतीय संजू सैमसन हैं। वह 7 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार