भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच एशिया कप 2025 के दौरान दूरी दिखी। एशिया कप खत्म हो चुका है, लेकिन दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच की तल्खी कम होने का नाम नहीं ले रही है। पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद ने एक बार फिर से कुछ ऐसा कहा है, जिसे लेकर विवाद हो सकता है।

Advertisement

अबरार अहमद ने हाल ही में एक यूट्यूब चैनल को साक्षात्कार दिया था। साक्षात्कार के दौरान उनसे सवाल पूछा गया कि वह कौन सा क्रिकेटर है जिसके सामने होने पर आप उसके साथ बॉक्सिंग करना चाहेंगे। इसके जवाब में अबरार ने कहा, "मैं चाहता हूं कि मैं बॉक्सिंग करूं और शिखर धवन सामने खड़े हों।"

Advertisement

अहमद का ये बयान भारतीय खिलाड़ियों के प्रति उनके द्वेष को दर्शाता है। उनके बयान के बाद एक बार फिर से सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा हो सकता है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद शिखर धवन ने पाकिस्तान के खिलाफ बयान दिए थे। इसके बाद से ही पाकिस्तानी खिलाड़ी धवन के खिलाफ बयान देते रहते हैं।

हाल ही में शादी के बंधन में बंधे अबरार अहमद का एशिया कप 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन रहा था, लेकिन विकेट लेने के बाद जिस तरह का रिएक्शन वे देते हैं, उसके लिए वह वायरल हुए थे। भारतीय खिलाड़ियों ने 28 सितंबर को हुए फाइनल में जीत के बाद अबरार अहमद के अंदाज में ही उनका मजाक उड़ाया था।

पाकिस्तान का एशिया कप में साधारण प्रदर्शन रहा। पाकिस्तान लगातार तीन रविवार को भारत के खिलाफ हारी। एशिया कप 2025 में पाकिस्तान 14 सितंबर को ग्रुप स्टेज के मैच में, 21 सितंबर को सुपर 4 में और 28 सितंबर को फाइनल में हारी। यह पहला मौका था जब एशिया कप के फाइनल में भारत-पाकिस्तान आमने-सामने थे।

Advertisement

हाल ही में शादी के बंधन में बंधे अबरार अहमद का एशिया कप 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन रहा था, लेकिन विकेट लेने के बाद जिस तरह का रिएक्शन वे देते हैं, उसके लिए वह वायरल हुए थे। भारतीय खिलाड़ियों ने 28 सितंबर को हुए फाइनल में जीत के बाद अबरार अहमद के अंदाज में ही उनका मजाक उड़ाया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

—आईएएनएस

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार