अफगानिस्तान ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मैच में 7 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। अफगानिस्तान ने पहला टी20 मैच 53 रन से जीता था।

Advertisement

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। अफगानिस्तान की मजबूत गेंदबाजी के सामने जिम्बाब्वे 19.3 ओवर में 125 रन पर सिमट गई। कप्तान सिकंदर रजा ने सर्वाधिक 37 रन बनाए। 32 गेंद की इस पारी में उन्होंने 4 चौके लगाए।

Advertisement

अफगानिस्तान के लिए कप्तान राशिद खान सबसे प्रभावी गेंदबाज रहे। राशिद ने 3 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट लिए। मुजीब उर रहमान ने 2, अब्दुल्ला अहमदजाई ने 2, फरीद अहमद और मोहम्मद नबी ने 1-1 विकेट लिए।

126 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी अफगानिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने 51 गेंद पर नाबाद 57 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। जादरान ने अपनी पारी में 7 चौके लगाए। अजमतुल्ला उमरजई ने 13 गेंद पर नाबाद 25 रन की पारी खेली। उमरजई और जादरान के बीच नाबाद 34 रन की साझेदारी हुई। रहमानुल्लाह गुरबाज 16, सेदिकुल्लाह अटल 8 और दरविश रसूली 17 रन बनाकर आउट हुए। अफगानिस्तान ने 18 ओवर में 3 विकेट पर 129 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया।

अफगानिस्तान के लिए कप्तान राशिद खान सबसे प्रभावी गेंदबाज रहे। राशिद ने 3 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट लिए। मुजीब उर रहमान ने 2, अब्दुल्ला अहमदजाई ने 2, फरीद अहमद और मोहम्मद नबी ने 1-1 विकेट लिए।

Also Read: LIVE Cricket Score

अफगानिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज के तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद बोर्ड और कोच जोनाथन ट्रॉट के बीच विवाद की खबरें आई थीं। जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से पहले ट्रॉट ने बोर्ड के साथ सभी विवाद सुलझने संबंधी बयान दिया था। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड और कोच ट्रॉट के बीच विवाद समाप्त होने का असर टीम के प्रदर्शन पर दिख रहा है। अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को उसकी धरती पर टी20 सीरीज में हरा दिया है। सीरीज का तीसरा मुकाबला 2 नवंबर को हरारे में ही खेला जाएगा।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार