पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी टीम के पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी से मुलाकात करेंगे, जिसका मुख्य मकसद टीम में चल रहे विवाद को खत्म करना है।

Advertisement

पीसीबी द्वारा बाबर आजम को टी20 और वनडे के लिए नया कप्तान घोषित किया गया। पीसीबी के फैसले से पूर्व कप्तान शाहीन अफरीदी नाराज दिखे।

Advertisement

इस मामले की गंभीरता को समझते हुए पीसीबी प्रमुख स्थिति को स्पष्ट करने के लिए शाहीन से मिलने के लिए काकुल, एबटाबाद जाएंगे।

सूत्रों के मुताबिक, पीसीबी प्रमुख नकवी स्टार तेज गेंदबाज शाहीन के साथ गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश करेंगे। नकवी काकुल में टीम के नए कप्तान बाबर आजम समेत टीम के अन्य खिलाड़ियों से भी मुलाकात करेंगे।

पाकिस्तान टीम एबटाबाद में पाकिस्तान मिलिट्री अकादमी (पीएमए) में एक फिटनेस प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रही है।

पीसीबी का कहना है कि शाहीन को कप्तान पद से हटाने का कारण निरंतर शीर्ष प्रदर्शन स्तर सुनिश्चित करना था। हालांकि केवल एक सीरीज के लिए कप्तान रहने के बाद शाहीन को हटाने का पीसीबी का अचानक लिया गया फैसला इस स्टार तेज गेंदबाज के लिए दिल तोड़ने वाला है।

Advertisement

यह कहना गलत नहीं होगा कि पीसीबी ने अपना और चयन समिति का पूरी तरह से मजाक उड़ाया। उसने टीम के कप्तान के चयन और बातचीत की प्रक्रिया के दौरान कई गलतियां की।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार