भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा की। टीम की घोषणा के बाद सबसे ज्यादा चर्चा रोहित शर्मा और शुभमन गिल की है। शुभमन गिल को टेस्ट के बाद वनडे की भी कप्तानी सौंप दी गई है। रोहित शर्मा को वनडे की कप्तानी से हटा दिया गया है।

Advertisement

रोहित शर्मा को वनडे की कप्तानी से हटाने और शुभमन गिल को नया कप्तान बनाए जाने को लेकर देश भर से मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है।

Advertisement

राजस्थान अंडर-19 टीम के कोच मनीष शर्मा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "रोहित शर्मा ने जब टी20 और फिर टेस्ट से संन्यास लिया। उसके बाद से ही शुभमन गिल कप्तानी के दावेदार थे। बतौर टेस्ट कप्तान इंग्लैंड सीरीज में उन्होंने प्रभावित किया था। इसलिए वनडे की कप्तानी के लिए वह उपयुक्त और सक्षम विकल्प थे।"

उन्होंने कहा, "निजी तौर पर मुझसे कोई पूछे तो मैं गिल की जगह सूर्यकुमार यादव को प्राथमिकता देता। गिल को मौका मिला तो उन्होंने साबित किया, लेकिन मेरे मुताबिक सूर्यकुमार यादव को भी मौका दिया जा सकता था। विश्व कप से पहले भारतीय टीम कप्तान के रूप में प्रयोग कर सकती थी।"

राजस्थान अंडर-19 टीम के कोच मनीष शर्मा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "रोहित शर्मा ने जब टी20 और फिर टेस्ट से संन्यास लिया। उसके बाद से ही शुभमन गिल कप्तानी के दावेदार थे। बतौर टेस्ट कप्तान इंग्लैंड सीरीज में उन्होंने प्रभावित किया था। इसलिए वनडे की कप्तानी के लिए वह उपयुक्त और सक्षम विकल्प थे।"

Also Read: LIVE Cricket Score

—आईएएनएस

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार