West Indies:  भारत को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में वेस्टइंडीज के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। कैरेबियाई टीम ने भारत से मिले 250 रनों के लक्ष्य को 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर आसानी से चेज कर लिया। हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने माना कि वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा।

मैच के बाद भारतीय कप्तान अय्यर ने कहा, "क्या स्कोर सुरक्षित है, इसके लिए कोई निश्चित संख्या नहीं बताई जा सकती। ओस काफी अहम भूमिका निभाती है। आप कोई सटीक आंकड़ा नहीं दे सकते। इस पिच पर गलती की गुंजाइश बहुत कम थी। जरा सी भी गलती होने पर गेंद स्टैंड में जा रही थी। कुछ मौके हाथ से छूटे, लेकिन यह खेल का हिस्सा है। हालांकि तारीफ तो बनती है, उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की।"

अय्यर ने गेंदबाजी में 3 विकेट लेने वाले मयंक यादव और बल्ले से 82 रनों की दमदार पारी खेलने वाले संजू सैमसन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "दोनों का ही प्रदर्शन शानदार था। संजू और अभिषेक से हमें यही उम्मीद रहती है। उनका और मयंक का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। उन तीन अहम विकेटों ने आगे के लिए हमारी लय को स्थिर किया, लेकिन उसके बाद एक साझेदारी बनी और मैच का मोमेंटम उनकी तरफ चला गया।"

मैच के बाद भारतीय कप्तान अय्यर ने कहा, "क्या स्कोर सुरक्षित है, इसके लिए कोई निश्चित संख्या नहीं बताई जा सकती। ओस काफी अहम भूमिका निभाती है। आप कोई सटीक आंकड़ा नहीं दे सकते। इस पिच पर गलती की गुंजाइश बहुत कम थी। जरा सी भी गलती होने पर गेंद स्टैंड में जा रही थी। कुछ मौके हाथ से छूटे, लेकिन यह खेल का हिस्सा है। हालांकि तारीफ तो बनती है, उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार