Royal Challengers Bengaluru: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मंगलवार को अहमदाबाद में खेले गए आईपीएल-2025 के फाइनल में छह रन से जीत दर्ज की। पंजाब किंग्स के खिलाफ इस ऐतिहासिक जीत के साथ आरसीबी ने अपना पहला आईपीएल खिताब भी जीत लिया।

Advertisement

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी को खिताब जिताने में क्रुणाल पांड्या का अहम योगदान रहा, जिन्होंने चार ओवरों में 17 रन देकर महत्वपूर्ण दो विकेट झटके, उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

Advertisement

आरसीबी ने आईपीएल-2025 की मेगा नीलामी में क्रुणाल पांड्या को 5.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस खिताबी मुकाबले में पांड्या ने अपने तरकश में मौजूद सभी तीर निकाले। उन्होंने प्रभसिमरन सिंह और जोश इंगलिस का विकेट लेकर पंजाब को मुश्किल में डाला।

क्रुणाल ने खुलासा किया कि फ्रेंचाइजी के साथ अपनी पहली बातचीत में उन्होंने आरसीबी से कहा था कि उन्हें ट्रॉफी जीतना पसंद है। फाइनल मुकाबले में जीत की नींव रखकर क्रुणाल पंड्या ने अपना वादा पूरा किया।

'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने जाने पर क्रुणाल पांड्या ने कहा, "जब हमने बल्लेबाजी की, तो एहसास हुआ कि आप जितनी धीमी गति से गेंदबाजी करेंगे, उतना ही बेहतर होगा। इस फॉर्मेट में, ऐसा करने के लिए आपको हिम्मत की जरूरत होती है। मैंने खुद पर भरोसा किया और सोचा कि मैं अपनी गति में बदलाव करूंगा और इसे ज्यादातर धीमी गति से रखूंगा।"

क्रुणाल पांड्या ने आगे कहा, "मुझे पता था कि आज रात विकेट लेने के लिए मुझे हिम्मत दिखानी होगी। मैंने सोचा कि मैं धीमी गेंदबाजी करके ऐसा करूंगा। अगर आप गेंद को तेज फेंकते करते, तो यह एक अच्छा विकेट होता। दूसरी पारी में पिच वास्तव में आसान हो गई। मैंने आरसीबी को पहले दिन बताया था कि मुझे ट्रॉफी जीतना पसंद है। मैंने हार्दिक को भी बताया कि पांड्या परिवार 11 साल में नौ ट्रॉफी जीतेगा।"

Advertisement

'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने जाने पर क्रुणाल पांड्या ने कहा, "जब हमने बल्लेबाजी की, तो एहसास हुआ कि आप जितनी धीमी गति से गेंदबाजी करेंगे, उतना ही बेहतर होगा। इस फॉर्मेट में, ऐसा करने के लिए आपको हिम्मत की जरूरत होती है। मैंने खुद पर भरोसा किया और सोचा कि मैं अपनी गति में बदलाव करूंगा और इसे ज्यादातर धीमी गति से रखूंगा।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार