Royal Challengers Bengaluru: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मंगलवार रात पंजाब किंग्स पर 6 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ आरसीबी ने अपनी पहली ट्रॉफी जीत ली है।

Advertisement

साल 2008 से खिताब के लिए संघर्ष कर रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रजत पाटीदार की कप्तानी में अपनी पहली ट्रॉफी जीती है।

Advertisement

आरसीबी की टीम आईपीएल इतिहास में चौथी बार फाइनल में पहुंची थी। इससे पहले तीनों मौकों पर उन्हें उप-विजेता बनकर संतोष करना पड़ा था। ऐसे में पाटीदार ने ट्रॉफी उठाने वाले पहले आरसीबी कप्तान बनकर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

आरसीबी को ट्रॉफी जीतने के बाद पाटीदार ने ‘ई साला कप नामदे’ के नारे लगाए, जिसका मतलब है- ‘इस साल कप हमारा है’।

पाटीदार ने मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “मुझे लगता है कि यह मेरे, विराट कोहली और उन सभी फैंस के लिए बहुत खास है, जिन्होंने वर्षों से हमारा समर्थन किया है। वे इसके हकदार हैं। क्वालीफायर-1 के बाद, उस समय, सोचा था कि हम ऐसा कर सकते हैं। मुझे लगता है कि इस ट्रैक पर 190 का स्कोर अच्छा था, क्योंकि यह थोड़ा धीमा था। जिस तरह से गेंदबाजों ने अपनी योजनाओं को अंजाम दिया, वह देखने लायक था। वह (क्रुणाल पांड्या) विकेट टेकिंग बॉलर हैं।"

पाटीदार ने आगे कहा, “मेरे लिए उनके नेतृत्व में कप्तानी करना एक शानदार मौका है। यह मेरे लिए बहुत बड़ी सीख थी। जैसा कि मैंने कहा कि वह किसी और से ज्यादा इसके हकदार हैं। विराट कोहली और सभी फैंस, हर कोई जिसने मैनेजमेंट और सपोर्टिंग स्टाफ को सपोर्ट किया है, जिस तरह से उन्होंने खिलाड़ियों को सपोर्ट किया है, वह शानदार था। मैं फैंस के लिए बस एक लाइन कहना चाहता हूं- ई साला कप नामदे।"

Advertisement

क्रुणाल पांड्या ने इस खिताबी मैच में 17 रन देकर दो विकेट झटके। इस खिलाड़ी को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। पाटीदार ने स्वीकारा है कि जब भी उनकी टीम दबाव में होती है, तो वह फिंगर-स्पिनर की तलाश करते हैं।

पाटीदार ने आगे कहा, “मेरे लिए उनके नेतृत्व में कप्तानी करना एक शानदार मौका है। यह मेरे लिए बहुत बड़ी सीख थी। जैसा कि मैंने कहा कि वह किसी और से ज्यादा इसके हकदार हैं। विराट कोहली और सभी फैंस, हर कोई जिसने मैनेजमेंट और सपोर्टिंग स्टाफ को सपोर्ट किया है, जिस तरह से उन्होंने खिलाड़ियों को सपोर्ट किया है, वह शानदार था। मैं फैंस के लिए बस एक लाइन कहना चाहता हूं- ई साला कप नामदे।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार