Royal Challengers Bengaluru: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के फाइनल मुकाबले को जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना पहला खिताब जीत लिया है। आरसीबी ने मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ 6 रन से जीत दर्ज की।

Advertisement

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस ऐतिहासिक मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी आरसीबी ने 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए। टीम के लिए विराट कोहली ने सर्वाधिक 43 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से अर्शदीप सिंह और काइल जैमीसन ने तीन-तीन शिकार किए।

Advertisement

आरसीबी इससे पहले साल 2009, 2011 और 2016 के फाइनल में पहुंच चुकी थी, लेकिन यहां उसके हाथों से ट्रॉफी फिसल गई।

आईपीएल-2025 का खिताब जीतने के बाद आरसीबी पर जमकर पैसों की बरसात हुई है। टीम को विजेता के रूप में 20 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली है।

पंजाब किंग्स दूसरी बार फाइनल मैच में पहुंची थी। एक बार फिर उसे उप-विजेता बनकर संतोष करना पड़ गया। ट्रॉफी से चूकने के बावजूद पंजाब किंग्स को प्राइज मनी के तौर पर 12.5 करोड़ रुपये मिले हैं।

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस, प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली दो अन्य टीमों में शामिल हैं। मुंबई इंडियंस ने क्वालीफायर-2 तक का सफर तय किया, जबकि गुजरात टाइटंस एलिमिनेटर मैच गंवा बैठी।

Advertisement

मुंबई इंडियंस को सात करोड़ रुपये, जबकि गुजरात टाइटंस को 6.5 करोड़ रुपये से नवाजा गया है।

मुंबई इंडियंस के अनुभवी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने सीजन के 'मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर' का अवार्ड जीता, जिन्हें 10 लाख रुपये मिले।

गुजरात टाइटंस के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बी साई सुदर्शन ने इस सीजन में बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2025 में सर्वाधिक 759 रन बनाते हुए 'ऑरेंज कैप' हासिल की। इसके लिए उन्हें भी 10 लाख रुपये प्राइज मनी के तौर पर मिले।

Advertisement

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने इस सीजन में कुल 25 विकेट के साथ पर्पल कैप हासिल की, जिसके लिए उन्हें 10 लाख रुपये से नवाजा गया।

सीजन का सर्वश्रेष्ठ कैच लपकने वाले कामिंदु मेंडिस को भी 10 लाख रुपये मिले।

पूरे सीजन में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले सुदर्शन ने 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन' का पुरस्कार भी जीता, उन्हें प्राइज मनी के तौर पर 10 लाख मिले।

Advertisement

सीजन का सर्वश्रेष्ठ कैच लपकने वाले कामिंदु मेंडिस को भी 10 लाख रुपये मिले।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार