Royal Challengers Bengaluru: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल की कड़ी मेहनत और समर्पण के बाद आखिरकार अपना पहला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब हासिल किया है। इस मौके पर विराट कोहली ने कप्तान रजत पाटीदार को सराहा है।

Advertisement

रजत पाटीदार को साल 2022 में नीलामी में अनसोल्ड रहने के बाद लवनीथ सिसोदिया के चोटिल होने के चलते टीम में शामिल किया गया था। आज पाटीदार आरसीबी को पहला आईपीएल खिताब जिताने वाले कप्तान हैं।

Advertisement

पाटीदार आरसीबी के आठवें कप्तान हैं। साल 2021 में टीम में शामिल होने के बाद से तीन सीजन खेल चुके हैं। रजत पाटीदार ने आईपीएल 2024 में 13 पारियों में 395 रन बनाए। फाफ डु प्लेसिस के फ्रेंचाइजी छोड़ने के बाद रजत पाटीदार को 2025 सीजन के लिए कप्तान बनाया गया।

कोहली आरसीबी के सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में एबी डिविलियर्स के साथ ड्रेसिंग रूम में दाखिल होते नजर आए।

विराट कोहली ने ऐतिहासिक जीत के बारे में बोलते कहा, "बताना बहुत मुश्किल है यार। मुझे लगता है कि जब हम बेंगलुरु पहुंचकर शहर और फैंस के साथ जश्न मनाएंगे, तो मैं जीत का असली रूप महसूस करूंगा। जीत में अलग-अलग स्टेज से आए लोगों ने अपनी भूमिका निभाई और टीम के लिए योगदान दिया। उनमें जीत की भूख और खेल के प्रति आत्मविश्वास था।"

कोहली ने रजत के नेतृत्व, जितेश शर्मा की चतुराई और इस ऐतिहासिक ट्रॉफी को हासिल करने के लिए टीम के एकजुट होने के बारे में आगे बात की।

Advertisement

विराट कोहली ने ऐतिहासिक जीत के बारे में बोलते कहा, "बताना बहुत मुश्किल है यार। मुझे लगता है कि जब हम बेंगलुरु पहुंचकर शहर और फैंस के साथ जश्न मनाएंगे, तो मैं जीत का असली रूप महसूस करूंगा। जीत में अलग-अलग स्टेज से आए लोगों ने अपनी भूमिका निभाई और टीम के लिए योगदान दिया। उनमें जीत की भूख और खेल के प्रति आत्मविश्वास था।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार