Royal Challengers Bengaluru: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खिताबी मुकाबले में जीत दर्ज की। इसी के साथ आरसीबी ने पहली बार ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया।

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व हेड कोच टॉम मूडी के मुताबिक विराट कोहली को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के आईपीएल 2025 जीतने पर भावुक होते देखना लगभग ऐसा था, जैसे उनके अंदर का युवा फिर से सामने आ गया हो, जो टीम की पहली खिताबी जीत पर इमोशनल होकर जश्न मना रहा हो और खुश हो रहा हो।

Advertisement

विराट कोहली आईपीएल-2025 के फाइनल में आरसीबी के लिए 43 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर थे। उन्होंने इस सीजन कुल रन 657 रन बनाए। जैसे ही यह तय हो गया कि आरसीबी खिताब जीतने जा रही है, कोहली जमीन पर बैठ गए। इसके बाद साथी उन्हें गले लगाने आए।

मूडी ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो पर कहा, "कोहली का क्रिकेट करियर लगभग आरसीबी में ही शुरू हुआ था। इसलिए मुझे लगता है कि वह इतने भावुक हैं, क्योंकि उन्होंने एक युवा खिलाड़ी के रूप में, एक युवा दिमाग के साथ इतना निवेश किया था, बिना यह जाने कि वह खेल में कितना बड़ा काम करेंगे और खेल में उन्हें कितना ऊंचा दर्जा मिलेगा। तो आप देख सकते हैं कि इसका उनसे क्या संबंध है, क्योंकि वह उन सभी उतार-चढ़ावों से गुजरे हैं। हमने पहले आंकड़े देखे थे कि 18 सीजन में आरसीबी ने कितनी बार फाइनल में जगह बनाई है। आप देख सकते हैं कि कोहली क्यों भावुक हैं। यह लगभग वैसा ही है, जैसे युवा विराट कोहली उनके अंदर से निकलकर आ रहा है। वह बस भावनात्मक तरीके से जश्न मना रहे हैं और इस पल का आनंद ले रहे हैं।"

आरसीबी के लिए खेल चुके भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने भी कोहली और फ्रेंचाइजी दोनों के लिए इस आईपीएल जीत के महत्व पर बात की। उन्होंने कहा, "वह (कोहली) 18 साल से आरसीबी के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं। दिन के अंत में, अगर उन्होंने कोई ट्रॉफी नहीं जीती है, तो वे सबसे पहले विराट कोहली की ओर देखेंगे। विराट कोहली को जीतना बहुत पसंद है। वह दूसरे स्थान (उप-विजेता) को भी ऑप्शन के तौर पर नहीं ले सकते। इसलिए यह उनके लिए बहुत बड़ी बात है। साथ ही, फैंस और फ्रेंचाइजी से उन्हें जिस तरह का प्यार और तारीफ मिलती है, वह बहुत बड़ी बात है। यही वह चीज है, जिसकी वे लंबे समय से उम्मीद कर रहे थे।"

मूडी ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो पर कहा, "कोहली का क्रिकेट करियर लगभग आरसीबी में ही शुरू हुआ था। इसलिए मुझे लगता है कि वह इतने भावुक हैं, क्योंकि उन्होंने एक युवा खिलाड़ी के रूप में, एक युवा दिमाग के साथ इतना निवेश किया था, बिना यह जाने कि वह खेल में कितना बड़ा काम करेंगे और खेल में उन्हें कितना ऊंचा दर्जा मिलेगा। तो आप देख सकते हैं कि इसका उनसे क्या संबंध है, क्योंकि वह उन सभी उतार-चढ़ावों से गुजरे हैं। हमने पहले आंकड़े देखे थे कि 18 सीजन में आरसीबी ने कितनी बार फाइनल में जगह बनाई है। आप देख सकते हैं कि कोहली क्यों भावुक हैं। यह लगभग वैसा ही है, जैसे युवा विराट कोहली उनके अंदर से निकलकर आ रहा है। वह बस भावनात्मक तरीके से जश्न मना रहे हैं और इस पल का आनंद ले रहे हैं।"

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार