Indian Premier League: पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) आईपीएल 2024 के 37वें मैच में रविवार शाम को गुजरात टाइटंस (जीटी) से भिड़ेगी।

Advertisement

टूर्नामेंट में आज डबल हेडर खेला जाएगा। पहला मैच केकेआर और आरसीबी का है, जबकि दिन का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।

Advertisement

ये मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा।

पीबीकेएस सात मैचों में दो जीत के बाद अंक तालिका में नौवें स्थान पर है, जबकि जीटी तीन जीत के साथ आठवें स्थान पर है। इस सीज़न की शुरुआत में पंजाब ने अहमदाबाद में टाइटंस पर रोमांचक जीत हासिल की थी।

आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 4 मैच खेले गए हैं। इसमें दोनों टीमों के आंकड़े बराबर हैं।

दोंनो टीमों की संभावित प्लेइंग-11

Advertisement

गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन और संदीप वॉरियर्स।

पंजाब किंग्स : सैम करन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, राइली रूसो, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियम लिविंगस्टन, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा और अर्शदीप सिंह।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार