IPL Match Between Kolkata Knight: पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर और राजस्थान रॉयल्स के पूर्व सदस्य ग्रीम स्वान ने कोलकाता नाईट राइडर्स (केकेआर) को आईपीएल 2024 के लिए खिताब का दावेदार माना है।

Advertisement

केकेआर ने पहले क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को अहमदाबाद में आठ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बाहर कर क्वालीफायर दो में जगह बनायी थी जहां उसका सामना शुक्रवार को एसआरएच से होगा।

Advertisement

स्वान ने 'आईएएनएस' से कहा,"केकेआर वो टीम है जो फ़ाइनल में ट्रॉफी उठाएगी। उन्होंने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण सभी क्षेत्र कवर कर रखे हैं। उन्होंने आईपीएल के इस सत्र में दबदबा बनाया है और गौतम गंभीर के प्रमुख कोच के रूप में रहते वे सर्वश्रेष्ठ हैं।''

मंगलवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में, क्वालीफायर एक के मैच की दूसरी गेंद पर ट्रेविस हेड को आउट करने के बाद, स्टार्क ने पांचवें ओवर में लगातार गेंदों पर नीतीश कुमार रेड्डी और शाहबाज़ अहमद को आउट कर एसआरएच को मुश्किल में डाल दिया। कुल मिलाकर, स्टार्क ने 3-34 विकेट हासिल किए और क्वालीफायर 1 में बड़ी जीत के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

स्टार्क के फॉर्म में वापस आने पर स्वान ने अन्य टीमों को चेतावनी दी कि वे स्टार ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज से डरें क्योंकि वह जानते हैं कि फाइनल के दबाव को कैसे संभालना है। उन्होंने कहा, "वह (मिशेल स्टार्क) फॉर्म में वापस आ गए हैं और जो भी फाइनल में पहुंचता है, यह अन्य टीमों के लिए खतरा है। वह जानता है कि बड़े मैचों के दबाव को कैसे संभालना है, उसने उस स्थिति में बहुत खेला है और घातक होगा। उसके बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि उसके पास तेज गति है और इनस्विंग गेंद के साथ वह दुनिया के किसी भी बल्लेबाज को हरा सकते हैं। हम पहले ही देख चुके हैं कि उसने अपने साथी ट्रेविस हेड के साथ क्या किया, जो इस सीजन में अपने जीवन के शानदार फॉर्म में है, इसलिए, अन्य टीमों को मेरी सलाह है कि स्टार्क के खिलाफ सावधानी से खेलें और गेंद पर चार्ज कर उसकी स्विंग को कम करने का प्रयास करें।''

स्वान ने पैट कमिंस की अगुवाई वाली एसआरएच को सलाह दी कि वह आरआर के खिलाफ एलिमिनेटर में किसी भी तरह के दबाव में न रहें और अपनी आक्रामक शैली में खेलें जैसा कि वे पूरे सीजन में खेलते रहे हैं। हालांकि, स्वान ने संजू सैमसन के कप्तानी कौशल की प्रशंसा करते हुए फाइनल में पहुंचने के लिए राजस्थान को अपनी पसंदीदा टीम चुना।

Advertisement

"एसआरएच ने पूरे टूर्नामेंट में दबदबा बनाया है और आक्रामक खेल दिखाया है, यही कारण है कि वे प्लेऑफ में हैं। केकेआर के खिलाफ मैच में कमिंस का पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प खराब था, उन्हें मैच में लक्ष्य का पीछा करना चाहिए था क्योंकि अहमदाबाद में परिस्थितियां अलग थीं-- ओस थी, स्विंग गेंदबाजों के लिए कोई मदद नहीं थी और इसका उन्हें उल्टा असर पड़ा। इसलिए मेरी उन्हें सलाह है कि वे क्रिकेट के अपने आक्रामक स्वभाव को जारी रखें और बल्लेबाजों को चेन्नई में लक्ष्य का पीछा करने के लिए कहें। लेकिन मेरे लिए मैं चाहूंगा कि आरआर मैच जीते और फिर फाइनल में पहुंचे, यह देखने के लिए एक बड़ा मैच होगा।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार