भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में जारी पहले टेस्ट मैच की पहली पारी 448/5 के स्कोर पर घोषित कर दी है। टीम इंडिया ने पहली पारी के आधार पर 286 रन की बढ़त हासिल की है। तीसरे दिन की शुरुआत वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी के साथ हुई।

Advertisement

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में सिर्फ 162 रन पर सिमट गई।

Advertisement

इस टीम के लिए जस्टिन ग्रीव्स ने सर्वाधिक 32 रन बनाए, जबकि शाई होप ने 26 रन की पारी खेली। भारतीय खेमे से मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट हासिल किए, जबकि जसप्रीत बुमराह को 3 विकेट हाथ लगे। इनके अलावा, कुलदीप यादव ने 2 और वाशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट अपने नाम किया।

इसके जवाब में भारतीय टीम ने 448/5 के स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित की। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 68 रन जुटाकर टीम को संभली हुई शुरुआत दिलाई।

जायसवाल 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद साई सुदर्शन महज 7 रन का योगदान देकर आउट हो गए। इस तरह भारत ने 90 रन तक अपने 2 विकेट गंवा दिए।

यहां से केएल राहुल ने कप्तान शुभमन गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 98 रन जुटाए। गिल ने 100 गेंदों में 50 रन की पारी खेली, जबकि केएल राहुल ने 197 गेंदों में 12 चौकों के साथ 100 रन बनाए।

Advertisement

केएल राहुल जब आउट हुए, उस समय तक भारत का स्कोर 218/4 था। यहां से ध्रुव जुरेल ने रवींद्र जडेजा के साथ पांचवें विकेट के लिए 206 रन जोड़ते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। जुरेल 210 गेंदों में 15 चौकों और 3 छक्कों के साथ 125 रन बनाकर आउट हुए।

यहां से केएल राहुल ने कप्तान शुभमन गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 98 रन जुटाए। गिल ने 100 गेंदों में 50 रन की पारी खेली, जबकि केएल राहुल ने 197 गेंदों में 12 चौकों के साथ 100 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

वेस्टइंडीज के खेमे से कप्तान रोस्टन चेज ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि जायडेन सील्स, जोमेल वारिकन और खारी पियरे ने 1-1 विकेट निकाले।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार