IPL Match: आईपीएल 2024 का 40वां मैच गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच यहां अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार को खेला जाएगा। जीटी की टीम अंक तालिका में छठे स्‍थान पर है, जबकि डीसी की टीम आठवें स्‍थान पर है।

Advertisement

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इस सीजन में यह दूसरा मौका होगा, जब दिल्ली और गुजरात की टीमें आमने-सामने होंगी। पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने छह विकेट से जीत दर्ज की थी। अब शुभमन गिल की अगुवाई में गुजरात टाइटंस ऋषभ पंत की टीम को उसके घर में हराकर अपना बदला पूरा करना चाहेगी।

Advertisement

गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक चार आईपीएल मुक़ाबले हुए हैं, जिसमें दोनों टीमों को दो-दो मैचों में जीत मिली है।

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच की बात करें तो हैदराबाद और दिल्ली के बीच खेले गए पिछले मुकाबले में कुल 465 रन बने थे। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि यहां बल्लेबाजों का बोलबाला रहेगा। उम्मीद है कि फैंस को एक और हाई स्कोरिंग मैच का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, जेक फ्रेजर मैकगर्क, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, ललित यादव, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव।

Advertisement

गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, अज़मतुल्लाह उमरज़इ, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, साई किशोर, नूर अहमद, मोहित कुमार।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार