Practice Session: भारतीय क्रिकेट टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन के बाकी मैचों में नहीं खेलेंगे। रहाणे ने रणजी ट्रॉफी मैचों से अपना नाम वापस ले लिया है।

Advertisement

अजिंक्य रहाणे ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को जानकारी दी है कि वह निजी कारणों से सीजन के रेड बॉल मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। मुंबई टीम लीग के दूसरे स्टेज के लिए नए खिलाड़ियों के साथ चयन करेगी।

Advertisement

रणजी ट्रॉफी में मुंबई को हैदराबाद और दिल्ली के खिलाफ अहम मैच खेलने हैं।

रहाणे ने 2025-26 के घरेलू सीजन से पहले मुंबई की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था। इसके बाद शार्दुल ठाकुर को मुंबई का नया कप्तान नियुक्त किया गया था।

रहाणे की कप्तानी में मुंबई ने 2023-24 में रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था और सात साल का सूखा खत्म किया था। पिछले सीजन में मुंबई रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में विदर्भ से हार गई थी।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में रहाणे मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। 2007 से 2025 तक 80 मैचों में उन्होंने 57.18 की औसत से 6,141 रन बनाए। रहाणे सिर्फ वसीम जाफर से पीछे हैं। मुंबई के लिए रहाणे ने 19 शतक लगाए हैं।

Advertisement

रहाणे की कप्तानी में मुंबई ने 2023-24 में रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था और सात साल का सूखा खत्म किया था। पिछले सीजन में मुंबई रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में विदर्भ से हार गई थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

जुलाई 2023 के बाद से भारतीय टीम से बाहर चल रहे रहाणे ने भारतीय टीम के लिए 85 टेस्ट की 144 पारियों में 12 शतक और 26 अर्धशतक लगाते हुए 5,077 रन बनाए हैं। इसके अलावा 90 वनडे में 3 शतक और 24 अर्धशतक की मदद से 2,962 और 20 टी20 में 1 अर्धशतक की मदद से 375 रन उनके नाम दर्ज हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार