एशिया कप 2025 का पहला मुकाबला अफगानिस्तान के युवा ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई के लिए यादगार रहा। हांगकांग के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उमरजई ने विस्फोटक अर्धशतक लगाया। अफगानिस्तान की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय टी20 का यह सबसे तेज अर्धशतक है।

Advertisement

शेख जायद स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अजमतुल्लाह उमरजई ने 20 गेंद पर अर्धशतक लगाया। अंतर्राष्ट्रीय टी20 में अफगानिस्तान के किसी भी बल्लेबाज का लगाया यह सबसे तेज अर्धशतक है। उमरजई 21 गेंद पर 5 छक्के और 2 चौके की मदद से 53 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

इससे पहले अफगानिस्तान की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड मोहम्मद नबी और गुलाबदीन नायब के नाम था। नबी ने 2017 में आयरलैंड के खिलाफ 21 गेंद पर अर्धशतक लगाया था जबकि गुलाबदीन नायब ने भी 21 गेंद पर ही 2024 में भारत के खिलाफ अर्धशतक लगाया था।

शेख जायद स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अजमतुल्लाह उमरजई ने 20 गेंद पर अर्धशतक लगाया। अंतर्राष्ट्रीय टी20 में अफगानिस्तान के किसी भी बल्लेबाज का लगाया यह सबसे तेज अर्धशतक है। उमरजई 21 गेंद पर 5 छक्के और 2 चौके की मदद से 53 रन बनाकर आउट हुए।

Also Read: LIVE Cricket Score

उमरजई अफगानिस्तान के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में से एक हैं। वह टीम का अभिन्न हिस्सा हैं। 53 टी20 मैचों में 1 अर्धशतक की मदद से 565 रन बना चुके हैं। वहीं, 39 वनडे में 1 शतक और 8 अर्धशतक लगाते हुए 1,033 रन उन्होंने बनाए हैं। वनडे में 37 जबकि हांगकांग मुकाबले के समाप्त होने से पहले तक टी20 में उन्होंने 33 विकेट लिए हैं। उमरजाई अक्सर बड़े टूर्नामेंट में यादगार प्रदर्शन करते हैं। भारत में 2023 में हुए वनडे विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 97 रन की पारी हो या चैंपियंस ट्रॉफी इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट लेना। उमरजई ने हर बार गेंद और बल्ले से बड़े इवेंट में अपनी उपयोगिता साबित की है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार