AFG vs IRE: अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच सीरीज का चौथा वनडे मुकाबला बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान के बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल और इब्राहिम जादरान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 231 रनों की साझेदारी करते हुए कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। गुरबाज सिर्फ 12 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे। इसके बाद इब्राहिम जादरान और सेदिकुल्लाह अटल ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 231 रनों की लाजवाब साझेदारी निभाई। दोनों ही बल्लेबाज बेहतरीन लय में दिखाई दिए और दोनों ने ही शतकीय पारी खेली।
इब्राहिम जादरान ने 118 गेंदों का सामना करते हुए 107 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, अटल ने 120 गेंदों में 17 चौके और 4 छक्कों की मदद से 143 रन बनाए। अटल-जादरान ने अफगानिस्तान और आयरलैंड वनडे सीरीज में दूसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी जमने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके साथ ही यह 50 ओवर के फॉर्मेट में अफगानिस्तान की ओर से की गई किसी भी विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी है। इसके साथ ही अफगानिस्तान के वनडे क्रिकेट इतिहास में यह महज चौथा मौका है, जब एक ही मैच में दो बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं।
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। गुरबाज सिर्फ 12 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे। इसके बाद इब्राहिम जादरान और सेदिकुल्लाह अटल ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 231 रनों की लाजवाब साझेदारी निभाई। दोनों ही बल्लेबाज बेहतरीन लय में दिखाई दिए और दोनों ने ही शतकीय पारी खेली।
Also Read: LIVE Cricket Score
राशिद खान ने 11 रनों का योगदान दिया। जादरान और अटल की शानदार शतकीय पारियों के बूते अफगानिस्तान 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 343 रन स्कोरबोर्ड पर लगाने में सफल रही। यह अफगानिस्तान का वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर भी है। टीम ने साल 2024 में श्रीलंका के खिलाफ 6 विकेट खोकर बनाए 339 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।