न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर अमेलिया केर को मार्च महीने के लिए आईसीसी का 'विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया है। इस खिलाड़ी ने बीते महीने जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में बल्ले और गेंद, दोनों से रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया था।

Advertisement

मार्च 2026 में खेले गए चार वनडे मुकाबलों में अमेलिया ने 78.57 के स्ट्राइक रेट से 176 रन बनाए। इसके अलावा, 3.77 की इकॉनमी रेट से 18 विकेट भी लिए। जब ​​न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज में जिम्बाब्वे को 3-0 से हराया, तो अमेलिया 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' रहीं। इस सीरीज के दूसरे मैच में उन्होंने 34 रन देकर 7 विकेट हासिल किए थे।

Advertisement

इस बीच 6 टी20 मुकाबलों में अमेलिया ने 158.62 के स्ट्राइक रेट से 276 रन बनाए और छह विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने इस फॉर्मेट में लगातार 11 बार 30 या उससे ज्यादा रन बनाने का सिलसिला जारी रखा। इस सबसे छोटे फॉर्मेट में दुनिया की नंबर-1 ऑलराउंडर अमेलिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4-1 से टी20 सीरीज जीतने पर 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' भी चुना गया।

मार्च 2026 में खेले गए चार वनडे मुकाबलों में अमेलिया ने 78.57 के स्ट्राइक रेट से 176 रन बनाए। इसके अलावा, 3.77 की इकॉनमी रेट से 18 विकेट भी लिए। जब ​​न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज में जिम्बाब्वे को 3-0 से हराया, तो अमेलिया 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' रहीं। इस सीरीज के दूसरे मैच में उन्होंने 34 रन देकर 7 विकेट हासिल किए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ अमेलिया के हरफनमौला प्रदर्शन ने उन्हें तीसरी बार आईसीसी 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड की दौड़ में लाकर खड़ा किया था, जबकि बेथ ने भारत और वेस्टइंडीज के विरुद्ध लगातार अच्छी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। वहीं, अयाबोंगा ने न्यूजीलैंड में साउत अफ्रीका की टी20 सीरीज में सर्वाधिक विकेट लिए, और उसके बाद अपने पहले वनडे मैच में करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार