Indian High Commissioner: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने मंगलवार को लंदन में स्थित भारतीय उच्चायोग का दौरा किया। इस दौरान कप्तान शुभमन गिल और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने हस्ताक्षर किए हुए क्रिकेट बैट भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी और उप उच्चायुक्त सुजीत घोष को भेंट किए।

Advertisement

शुभमन गिल ने बैट भारतीय उच्चायुक्त को सौंपा, जबकि गौतम गंभीर ने उप उच्चायुक्त सुजीत घोष को हस्ताक्षरित बैट दिया।

Advertisement

बीसीसीआई ने टीम इंडिया की इस मुलाकात की तस्वीरें 'एक्स' पर साझा करते हुए लिखा, “भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी और उप उच्चायुक्त सुजीत घोष को हस्ताक्षर किए हुए क्रिकेट बैट भेंट किए।”

इस अवसर पर बोलते हुए गौतम गंभीर ने भारत और इंग्लैंड के क्रिकेट संबंधों के ऐतिहासिक महत्व को याद किया। उन्होंने कहा, “इस हिस्से का दौरा करना हमेशा खास और चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि दोनों देशों के बीच क्रिकेट का इतिहास बहुत पुराना और यादगार है। जब भी हम यूके आए हैं, हमें यहां के लोगों का भरपूर समर्थन मिला है।”

उन्होंने आगे कहा, “पिछले पांच हफ्ते दोनों टीमों के लिए काफी रोमांचक रहे हैं। जो क्रिकेट खेला गया, वह हर क्रिकेट प्रेमी के लिए गर्व का विषय है। दोनों टीमों ने हर मौके पर पूरी ताकत लगाई और हर रन के लिए लड़ीं। अब एक हफ्ता और बचा है। आखिरी जोर लगाना है, और देश को एक बार फिर गर्वित करना है। जय हिंद!”

इस अवसर पर बोलते हुए गौतम गंभीर ने भारत और इंग्लैंड के क्रिकेट संबंधों के ऐतिहासिक महत्व को याद किया। उन्होंने कहा, “इस हिस्से का दौरा करना हमेशा खास और चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि दोनों देशों के बीच क्रिकेट का इतिहास बहुत पुराना और यादगार है। जब भी हम यूके आए हैं, हमें यहां के लोगों का भरपूर समर्थन मिला है।”

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए इस सीरीज में शुभमन गिल ने कप्तानी के अलावा बल्लेबाजी की जिम्मेदारियों को भी निभाया है। वह सीरीज में अब तक चार शतक के साथ सर्वाधिक रन बना चुके हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार