T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाजी जोड़ी एनरिक नॉर्टजे और लुंगी एनगीडी ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए वनडे टीम में वापसी की है। यह टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू होगा। दक्षिण अफ्रीका ग्रुप बी में है, जहां उनके साथ अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें हैं।

Advertisement

नॉर्टजे और एनगिडी ने चोटों के कारण पूरे घरेलू सीजन में कोई मैच नहीं खेला था। नॉर्टजे अपने बाएं पैर की उंगली की चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं, जबकि एनगिडी ग्रोइन की चोट से ठीक होकर मैदान पर लौटे हैं।

Advertisement

15 सदस्यीय टीम की कप्तानी टेम्बा बावुमा करेंगे। इस टीम में 10 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो 2023 में भारत में हुए वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली टीम का हिस्सा थे। टोनी डी जोरजी, रायन रिक्लटन, ट्रिस्टन स्टब्स और वियान मुल्डर को पहली बार किसी बड़े 50 ओवर के टूर्नामेंट के लिए चुना गया है।

टीम कोच रॉब वॉल्टर ने कहा, "हमारी टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की भरमार है, जिन्होंने दबाव भरे मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। यह अनुभव ऐसे बड़े टूर्नामेंट में बेहद अहम होता है। हमने अपनी विश्व कप टीम के मुख्य खिलाड़ियों को बरकरार रखा है और कुछ नए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शामिल किया है।"

उन्होंने यह भी कहा, "आईसीसी टूर्नामेंट्स में हमारे हाल के प्रदर्शन यह दिखाते हैं कि हम ग्लोबल टूर्नामेंट्स के अंतिम दौर तक पहुंचने की क्षमता रखते हैं। इस बार हमारा लक्ष्य ट्रॉफी जीतने का है।"

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड (सीएसए) ने यह भी बताया कि इमरान खान, जो हाई-परफॉर्मेंस बैटिंग लीड हैं, इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजी कोच के रूप में टीम के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा होंगे।

Advertisement

रॉब वॉल्टर ने कहा, "हम इमरान का स्वागत करते हैं। उनका अनुभव हमारी बल्लेबाजी को और मजबूत करेगा और टीम को बेहतर बनाने में मदद करेगा।"

दक्षिण अफ्रीका अपना पहला मैच 21 फरवरी को कराची में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 25 फरवरी को रावलपिंडी में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा और 1 मार्च को कराची में इंग्लैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच खेलेगा।

रॉब वॉल्टर ने कहा, "हम इमरान का स्वागत करते हैं। उनका अनुभव हमारी बल्लेबाजी को और मजबूत करेगा और टीम को बेहतर बनाने में मदद करेगा।"

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार