भारत ने रविवार को न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट में खराब फॉर्म से जूझने वाले अभिषेक फाइनल में बेहतरीन लय में दिखे और उन्होंने 21 गेंदों में 52 रनों की दमदार पारी खेली। अभिषेक के पिता ने बताया कि अंडर-19 विश्व कप जीतने के बाद ही बाएं हाथ के बल्लेबाज ने तय कर लिया था कि वह सीनियर टीम को अपने शानदार प्रदर्शन के बूते एक दिन विश्व कप जिताएंगे।

Advertisement

अभिषेक के पिता राज कुमार शर्मा ने 'आईएएनएस' से बात करते हुए कहा, "अभिषेक अंडर-19 का वर्ल्ड कप जीतकर घर आए थे और उन्होंने मुझसे कहा था कि मैं सीनियर टीम की तरफ से भी वर्ल्ड कप खेलूंगा और हिन्दुस्तान को विश्व कप जिताएगा। अभिषेक ने इस बात को कागज पर लिखकर रख दिया था कि वह जल्द सीनियर वर्ल्ड कप खेलेंगे और आज वो दिन आ गया।"

Advertisement

भारत ने रविवार को न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट में खराब फॉर्म से जूझने वाले अभिषेक फाइनल में बेहतरीन लय में दिखे और उन्होंने 21 गेंदों में 52 रनों की दमदार पारी खेली। अभिषेक के पिता ने बताया कि अंडर-19 विश्व कप जीतने के बाद ही बाएं हाथ के बल्लेबाज ने तय कर लिया था कि वह सीनियर टीम को अपने शानदार प्रदर्शन के बूते एक दिन विश्व कप जिताएंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

अभिषेक का प्रदर्शन फाइनल मुकाबले से पहले काफी निराशाजनक रहा था। वह 7 पारियों में सिर्फ 89 रन ही बना सके थे। हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में अभिषेक का प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 52 रनों की दमदार पारी खेली। अभिषेक ने संजू सैमसन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 7.1 ओवर में 98 रन जोड़े। अभिषेक-संजू द्वारा रखी गई नींव के बूते ही भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबले का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 255 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार