एशेज 2025-26 के पांचवें मुकाबले के दूसरे दिन इंग्लैंड को 384 रन पर समेटने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने स्टंप्स तक 2 विकेट खोकर 166 रन बना लिए हैं। यहां से इंग्लैंड के पास 218 रन की बढ़त शेष है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड शतक से महज 9 रन दूर हैं।

Advertisement

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मेहमान टीम ने अपनी पहली पारी में 97.3 ओवरों का सामना किया, जिसमें 384 रन बनाए।

Advertisement

इस टीम ने 57 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। यहां से जो रूट ने चौथे विकेट के लिए हैरी ब्रूक के साथ 169 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 226 रन तक पहुंचाया।

ब्रूक 97 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 84 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रूट ने जेमी स्मिथ के साथ छठे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 300 के पार पहुंचाया। स्मिथ 76 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद रूट ने विल जैक्स (27) के साथ सातवें विकेट के लिए 52 रन जुटाए। रूट ने 242 गेंदों में 15 चौकों के साथ 160 रन की पारी खेली।

मेजबान टीम की तरफ से माइकल नेसेर ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड ने 2-2 विकेट निकाले।

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन की समाप्ति तक 34.1 ओवर खेले, जिसमें 2 विकेट खोकर 166 रन बनाए।

Advertisement

मेजबान टीम की तरफ से माइकल नेसेर ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड ने 2-2 विकेट निकाले।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के शुरुआती दो मैच 8-8 विकेट से जीते थे, जिसके बाद तीसरे मुकाबले को 82 रन से अपने नाम किया। इसके बाद इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट को 4 विकेट से जीतकर सीरीज में अपना खाता खोला। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के पास 3-1 से अजेय बढ़त है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार