एशिया कप 2025 के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान ने हांगकांग पर बड़ी जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया है। अफगानिस्तान ने हांगकांग को जीत के लिए 189 रन का लक्ष्य दिया था। हांगकांग 20 ओवर में 9 विकेट पर 94 रन बना सकी और 94 रन से मैच गंवा बैठी।

Advertisement

189 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग की शुरुआत बेहद खराब रही। 22 के स्कोर पर ही टीम ने अपने शीर्ष 4 विकेट गंवा दिए। हांगकांग के लिए मैच यहीं खत्म हो चुका था। बाद के ओवरों में हांगकांग के बल्लेबाज सिर्फ 20 ओवर क्रीज पर रूकने के उद्देश्य से खेलते हुए नजर आए।

Advertisement

बाबर हयात एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे, जो अफगानिस्तान के गेंदबाजों का सामना कर सके। बाबर 43 गेंद पर 3 छक्के की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा सभी फ्लॉप रहे।

अफगानिस्तान के लिए गुलाबदीन नायब ने 3 ओवर में 8 रन देकर 2 विकेट लिए। फजलहक फारूखी ने 2, उमरजई, राशिद खान और नूर अहमद ने 1-1 विकेट लिए। दो बल्लेबाज रन आउट हुए।

शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम ने 26 के स्कोर पर गुरबाज और इब्राहिम जादरान के अहम विकेट गंवा दिए थे। सेदिकुल्लाह अटल के 52 गेंद पर नाबाद 73 और अजमतुल्लाह उमरजई के 21 गेंदों पर खेली गई 53 रन की विस्फोटक पारी और इन दोनों के बीच 35 गेंद पर 82 रनों की दमदार साझेदारी की बदौलत अफगानिस्तान ने 6 विकेट पर 188 रन बनाए। उमरजई ने अपनी पारी में 5 छक्के और 2 चौके लगाए। वहीं, अटल ने 3 छक्के और 6 चौके लगाए। मोहम्मद नबी ने भी 26 गेंद पर 33 रन की पारी खेली।

अफगानिस्तान के लिए गुलाबदीन नायब ने 3 ओवर में 8 रन देकर 2 विकेट लिए। फजलहक फारूखी ने 2, उमरजई, राशिद खान और नूर अहमद ने 1-1 विकेट लिए। दो बल्लेबाज रन आउट हुए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

हांगकांग के लिए आयुष शुक्ला ने 2, किंचित शाह ने 2 जबकि अतीक इकबाल और एहसान खान ने 1-1 विकेट लिए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार