एशिया कप 2025 के सबसे रोमांचक मुकाबले में दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम आमने-सामने है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।

Advertisement

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करने जा रहे हैं। हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं, बहुत उत्साहित हैं। विकेट धीमा लग रहा है। बस पहले बल्लेबाजी करके रन बनाना चाहते हैं। हम यहां लगभग 20 दिन से हैं और हालात के आदी हो गए हैं।"

Advertisement

भारतीय कप्तान सर्यकुमार यादव ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, और इससे खुश हैं। हमने सिर्फ एक पिच दूर खेला था, विकेट अच्छा था और रात में बल्लेबाजी के लिए बेहतर था। वहां नमी है, इसलिए ओस पड़ने की उम्मीद है। टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।"

टी20 फॉर्मेट में भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर बहुत भारी है। दोनों देशों के बीच अब तक 13 मुकाबले खेले गए हैं। भारतीय टीम ने 10 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान सिर्फ 3 मैच जीत सका है।

भारत और पाकिस्तान दोनों ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच जीते हैं। भारत ने यूएई को तो पाकिस्तान ने ओमान को हराया था।

भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहे इस मैच को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं चलती रही हैं। पहलगाम हमले के बाद इस मैच का बहिष्कार किए जाने की चर्चा थी, लेकिन अंतत: दोनों ही टीमें आमने-सामने हैं।

Advertisement

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, मोहम्मद हारिस (डब्ल्यू), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार