श्रीलंका और हांगकांग के बीच सोमवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप 2025 का आठवां मैच खेला जाना है, जिसमें श्रीलंकाई टीम बड़े अंतर से जीत दर्ज करना चाहेगी। हांगकांग को खिताबी दौड़ में बने रहने की उम्मीदें कायम रखने के लिए यह मैच हर हाल में जीतना होगा।

Advertisement

ग्रुप-बी की प्वाइंट्स टेबल में श्रीलंका दूसरे स्थान पर मौजूद है। इस टीम ने बांग्लादेश के विरुद्ध अपना पहला मैच 6 विकेट से जीता था। अगर श्रीलंका टूर्नामेंट के अपने दूसरे मुकाबले को जीत लेती है, तो शीर्ष पायदान अपने नाम कर लेगी। वहीं, अफगानिस्तान की टीम हांगकांग को 94 रन से मात देकर शीर्ष पर मौजूद है।

Advertisement

बांग्लादेश की टीम 2 में से 1 मैच जीतकर तीसरे स्थान पर है, जबकि हांगकांग शुरुआती दोनों मुकाबले गंवाकर चौथे पायदान पर है।

श्रीलंका को इस मुकाबले में पथुम निसांका और कुसल मेंडिस से बल्लेबाजी में उम्मीद होगी, जबकि गेंदबाजी में दुशमंथा चमीरा और वानिंदु हसरंगा विपक्षी टीम को परेशान करते नजर आ सकते हैं।

दूसरी ओर, हांगकांग के खेमे को बल्लेबाजी में अंशुमान रथ और जीशान अली से उम्मीदें होंगी। गेंदबाजी में यासिम मुर्तजा और आयुष शुक्ला श्रीलंकाई बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। हांगकांग को श्रीलंका के खिलाफ कड़ी चुनौती देने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों, दोनों को मदद करती नजर आ रही है। यहां स्पिन गेंदबाज अपनी चमक बिखेर रहे हैं। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है। सोमवार को दुबई का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मुकाबले के दौरान बारिश की आशंका नहीं है।

Advertisement

दूसरी ओर, हांगकांग के खेमे को बल्लेबाजी में अंशुमान रथ और जीशान अली से उम्मीदें होंगी। गेंदबाजी में यासिम मुर्तजा और आयुष शुक्ला श्रीलंकाई बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। हांगकांग को श्रीलंका के खिलाफ कड़ी चुनौती देने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका की टीम: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, दासुन शनाका, चरिथ असलांका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, दुशमंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, नुवानिदु फर्नांडो, जेनिथ लियानागे, डुनिथ वेलालागे, महीश थीक्षाना, चमिका करुणारत्ने, बिनुरा फर्नांडो।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार