टी20 फॉर्मेट को गेंदबाजों के लिए कब्रगाह माना जाता है। क्या आप उस गेंदबाज के बारे में जानते हैं, जिसके नाम टी20 फॉर्मेट के एशिया कप के एक ही मुकाबले में सर्वाधिक रन लुटाने का अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज है।

Advertisement

यहां हम अफगानिस्तान के गेंदबाज फरीद अहमद की बात कर रहे हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ चार ओवरों में 57 रन लुटा दिए थे।

Advertisement

यह मुकाबला 8 सितंबर 2022 को दुबई में खेला गया था। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया, लेकिन उसे यह फैसला भारी पड़ गया।

भारत ने विराट कोहली और कप्तान केएल राहुल की शानदार पारियों के दम पर 20 ओवरों में 212/2 का स्कोर खड़ा कर दिया।

सलामी जोड़ी के रूप में विराट कोहली और केएल राहुल ने 12.4 ओवरों में 119 रन की साझेदारी की।

केएल राहुल 41 गेंदों में दो छक्कों और छह चौकों की मदद से 62 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव (6) जल्द पवेलियन लौट गए।

Advertisement

टीम 125 के स्कोर तक दो विकेट गंवा चुकी थी। यहां से विराट कोहली ने ऋषभ पंत के साथ तीसरे विकेट के लिए 87 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। कोहली ने 61 गेंदों में छह छक्कों और 12 चौकों की मदद से 122 रन की पारी खेली।

भले ही विपक्षी खेमे से फरीद अहमद एकमात्र सफल गेंदबाज रहे, लेकिन चार ओवरों में उन्होंने 57 रन लुटा दिए। इस दौरान उन्हें दो विकेट हाथ लगे।

टीम 125 के स्कोर तक दो विकेट गंवा चुकी थी। यहां से विराट कोहली ने ऋषभ पंत के साथ तीसरे विकेट के लिए 87 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। कोहली ने 61 गेंदों में छह छक्कों और 12 चौकों की मदद से 122 रन की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इस टीम के लिए इब्राहिम जादरान ने सर्वाधिक 64 रन बनाए, लेकिन भुवनेश्वर कुमार की शानदार गेंदबाजी के सामने अफगानी खेमा टिक नहीं सका। भुवी ने चार ओवरों में महज चार रन देकर पांच शिकार किए। टीम इंडिया ने मुकाबला 101 रन से जीत लिया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार