कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। श्रीलंकी कप्तान चमारी अथापट्टू जीत की हीरो रहीं।

Advertisement

श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए थे। पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज शावाल जुल्फिकार ने 50 गेंदों पर 2 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 54 रन की पारी खेली। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी आयशा जफर ने तूफानी अर्धशतक लगाया। आयशा 40 गेंदों पर 2 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 71 रन बनाकर रन आउट हुईं। आयशा के रन आउट होने से पाकिस्तान का निश्चित रूप से कुछ रन पीछे रह गया। कप्तान फातिमा सना ने 12 गेंदों पर नाबाद 20 और सायरा जबीन ने 14 गेंदों पर 17 रन बनाए थे।

श्रीलंका के लिए सुगंदिका कुमारी, कप्तान अथापट्टू और काव्या काविंदी ने 1-1 विकेट लिए।

श्रीलंका ने 178 रन का लक्ष्य 17.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और 8 विकेट से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई। श्रीलंका को इमेशा दुलानी और कप्तान चमारी अथापट्टू ने मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 4.4 ओवर में 36 रन जोड़े। दुलानी 21 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुईं। चमारी ने दूसरे विकेट के लिए हसीनी परेरा के साथ 95 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी ने ही पाकिस्तान की जीत की मंसूबों पर पारी फेर दी। 131 के स्कोर पर परेरा 42 रन बनाकर आउट हुईं। 26 गेंदों की पारी में परेरा ने 3 चौके और 3 छक्के लगाए। कप्तान चमारी ने एक छोड़ संभाले रखा और 50 गेंदों पर 6 छक्कों और 7 चौकों की मदद से नाबाद 83 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। उनके साथ हर्षिता 17 रन बनाकर नाबाद रहीं।

श्रीलंका के लिए सुगंदिका कुमारी, कप्तान अथापट्टू और काव्या काविंदी ने 1-1 विकेट लिए।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका का फाइनल मुकाबला भारत या बांग्लादेश के बीच होने वाले फाइनल के विजेता से होगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार