भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार को एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से मात देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इस संस्करण में शेफाली वर्मा सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। देश की बेटियों के गोल्ड मेडल जीतने पर हरियाणा स्थित रोहतक के घनिपुरा में शेफाली का परिवार बेहद खुश है।

Advertisement

निशिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारत ने 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 216 रन बनाए। भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में शेफाली वर्मा (48), स्मृति मंधाना (79) और ऋचा घोष (नाबाद 49) का अहम योगदान रहा।

इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 15.4 ओवरों में 69 रन पर सिमट गई। भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा ने 4 ओवरों में 6 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि शेफाली ने 2 ओवरों में 3 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इनके अलावा, श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी ने भी 2-2 विकेट अपने नाम किए।

एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के गोल्ड मेडल जीतने पर शेफाली के पिता संजीव वर्मा ने 'आईएएनएस' से कहा, "हमारे देश के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि एशियन गेम्स 2026 का पहला गोल्ड मेडल आया है। यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि भारत ने गोल्ड मेडल जीता है। पूरे देश को बधाई, और सभी बहुत खुश हैं। टीमवर्क बहुत अच्छा था। गेंदबाजी अच्छी थी और सभी की बल्लेबाजी भी अच्छी रही। इसी से भारत को गोल्ड मेडल मिला है।"

शेफाली के चाचा सतीश वर्मा ने कहा, "हमें शुरू से ही मेडल की काफी उम्मीदें थी। यह सिलसिला वर्ल्ड कप से चला आ रहा है, फिर एशिया कप आया और अब एशियन गेम्स। इन तीनों में ही भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है। पूरी टीम ने शानदार खेल दिखाया है। सभी खिलाड़ी काफी आत्मविश्वास में थे। खिलाड़ियों को तिरंगा लहराते देखकर हमें काफी गर्व महसूस हुआ।"

एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के गोल्ड मेडल जीतने पर शेफाली के पिता संजीव वर्मा ने 'आईएएनएस' से कहा, "हमारे देश के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि एशियन गेम्स 2026 का पहला गोल्ड मेडल आया है। यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि भारत ने गोल्ड मेडल जीता है। पूरे देश को बधाई, और सभी बहुत खुश हैं। टीमवर्क बहुत अच्छा था। गेंदबाजी अच्छी थी और सभी की बल्लेबाजी भी अच्छी रही। इसी से भारत को गोल्ड मेडल मिला है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

शेफाली वर्मा ने एशियन गेम्स 2026 की 3 पारियों में 188 की औसत के साथ 188 रन बनाए। उन्होंने जापान के खिलाफ नाबाद 40 रन बनाने के बाद बांग्लादेश के विरुद्ध नाबाद 100 रन की पारी खेली। फाइनल मैच में शेफाली ने श्रीलंका के खिलाफ 48 रन जड़े।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार