Australia A: अंतिम दिन का खेल के शुरू होने से पहले अंपायर्स द्वारा गेंद बदले जाने के कारण इंडिया ए टीम विवाद में उलझ गई। गेंद बदले जाने से पहले अंपायर्स यह कहते सुनाई दिए कि गेंद पर काफ़ी खरोंच आ जाने के चलते गेंद बदलने का निर्णय लिया गया है। कप्तान नैथन मैक्स्वीनी की नाबाद 88 रन की शानदार पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ए ने भारत ए को चार दिवसीय गैर आधिकारिक टेस्ट के अंतिम दिन रविवार को सात विकेट से हरा दिया।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ए को 225 रन का लक्ष्य मिला जिसे ऑस्ट्रेलिया ए ने 75 ओवर में तीन विकेट पर 226 रन बनाकर हासिल कर लिया। मैक्स्वीनी ने नाबाद 88 और बो वेब्स्टर ने नाबाद 61 रन बनाये।

Advertisement

इससे पूर्व पहली गेंद डाले जाने से पहले अंपायर शॉन क्रेग और इंडिया ए के कुछ खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस हुई। ख़ासतौर पर विकेटकीपर इशान किशन ने शायद अपने आप को बड़ी मुश्किल में डाल लिया क्योंकि उन्हें अंपायर्स के निर्णय को "मूर्खतापूर्ण" करार देते हुए सुना गया।

स्टंप माइक्रोफ़ोन पर कैद की गई आवाज़ में क्रेग को गेंद बदले जाने का कारण बताते हुए सुना गया। क्रेग ने कहा, "गेंद को बदलना होगा। इस पर आगे चर्चा करने की आवश्यकता नहीं है। खेल शुरू करते हैं।" इस पर किशन ने कहा, "तो हमें इस गेंद के साथ खेलना होगा। यह एक मूर्खतापूर्ण निर्णय है।"

क्रेग ने कहा, "माफ़ कीजिए। आपके इस व्यवहार के लिए शिकायत की जाएगी। आप लोगों के चलते ही हमें गेंद बदलना पड़ा है।"

शुरुआत में यह स्पष्ट नहीं था अंपायर्स ने किस वजह से गेंद बदलने का निर्णय लिया है। हालांकि यहां अहम बात यह है कि इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ए को नियमानुसार पांच पेनल्टी रन भी नहीं दिए गए। कानून 41.3.14 में पेनल्टी रन देने का प्रावधान है। अगर अंपायर मानते हैं कि गेंद को ग़लत तरीके से बदला गया है तो ऐसा फ़ैसला लिया जा सकता है।

Advertisement

अगर अंपायर्स ऐसा मानते हैं कि गेंद की स्थिति को ग़लत तरीके से बदला गया है तब ऐसी स्थिति में वह विपक्षी टीम के कप्तान यह पूछ सकते हैं कि क्या वह गेंद बदलना चाहते हैं।

41.3.4.1 - अगर गेंद को बदले जाने का आग्रह किया जाता है, तब अंपायर को तत्काल ही पिछली गेंद जैसी ही किसी स्थिति वाली गेंद के साथ खेल शुरू करने का अधिकार है।

41.3.4.2 - गेंदबाज़ी एंड के अंपायर द्वारा विपक्षी टीम के खाते में पांच पेनल्टी रन जोड़े जाने का भी प्रावधान है। इसके साथ ही अंपायर इस संबंध में बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ी टीम के कप्तान को भी अपने इस निर्णय की वजह बता सकते हैं।

Advertisement

मैच के तुरंत बाद जितनी जल्दी हो सके अंपायर्स द्वारा ऑफ़ेंस करने वाली टीम के पदाधिकारी और मैच की गवर्निंग बॉडी के समक्ष इस घटना की शिकायत करने का भी प्रावधान है ताकि कप्तान या दोषी खिलाड़ियों या फिर टीम के ख़िलाफ़ ही कार्रवाई की जा सके।

गेंद की स्थिति को बदलना क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कोड ऑफ़ कंडक्ट में लेवल थ्री का अपराध है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से इस संबंध में टिप्पणी के लिए संपर्क किया गया है।

जब खेल शुरू हुआ तब ऑस्ट्रेलिया ए के कप्तान मैकस्वीनी क्रीज़ पर ही मौजूद थे, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वह गेंद बदले जाने के पूरे घटनाक्रम में किसी तरह शामिल थे या नहीं।

Advertisement

किशन और इंडिया ए के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ दोनों ही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफ़ी में भारतीय दल का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि पहले मैच के लिए एकादश में शामिल अभिमन्यु ईश्वरन, नितीश रेड्डी और प्रसिद्ध कृष्णा टेस्ट श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया में ही रहेंगे।

जब खेल शुरू हुआ तब ऑस्ट्रेलिया ए के कप्तान मैकस्वीनी क्रीज़ पर ही मौजूद थे, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वह गेंद बदले जाने के पूरे घटनाक्रम में किसी तरह शामिल थे या नहीं।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार