ऑस्ट्रेलिया ने एशेज 2025-26 जीत ली है। एडिलेड में खेले गए तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पांचवें दिन दूसरे सेशन में 82 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड का एशेज जीतने का इंतजार कम-से-कम दो साल के लिए और बढ़ गया है।

Advertisement

इंग्लैंड को टेस्ट जीतने के लिए 435 रन का लक्ष्य मिला था। इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही थी और टीम ने 31 रन पर ही 2 विकेट गंवा दिए थे। कप्तान बेन स्टोक्स सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए। जो रूट 39 और हैरी ब्रूक 30 अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में सफल नहीं रहे। आखिर में जेमी स्मिथ 60, विल जैक्स 47, और ब्रायडन कार्स नाबाद 39 ने संघर्ष करने की कोशिश की, जो सफल नहीं रही। इंग्लैंड की पारी 352 रन पर सिमट गई। टीम को 82 रन से हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क, कप्तान पैट कमिंस और नाथन लायन ने 3-3 विकेट लिए। स्कॉट बोलैंड ने 1 विकेट लिया।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 371 रन बनाए थे। इंग्लैंड की पहली पारी 286 रन पर सिमट गई थी। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में ट्रेविस हेड के 170 रन की बदौलत 349 रन बनाए थे और पहली पारी में मिले 85 रन की बढ़त के आधार पर इंग्लैंड को जीत के लिए 435 रन का लक्ष्य दिया था।

ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क, कप्तान पैट कमिंस और नाथन लायन ने 3-3 विकेट लिए। स्कॉट बोलैंड ने 1 विकेट लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेला गया पहला टेस्ट 8 विकेट से जीता था। वहीं ब्रिसबेन में खेले गए दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया 8 विकेट से विजयी रही थी। एडिलेड टेस्ट 82 रन से जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 की अपराजेय बढ़त बना ली है। सीरीज का चौथा टेस्ट मेलबर्न में 26 दिसंबर से और पांचवां टेस्ट 4 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार