कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने गुरुवार को राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर से मुलाकात की। लगभग 2 घंटे चली बैठक का मुख्य मुद्दा बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्रिकेट की वापसी रही। वेंकटेश प्रसाद ने कहा कि हम सरकार की तरफ से सकारात्मक परिणाम की उम्मीद कर रहे हैं।

Advertisement

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए वेंकटेश प्रसाद ने कहा, "स्टेडियम से जुड़े फैसले को लेकर कोई विलंब नहीं हुआ है। हम अपने गृह मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उनके द्वारा गठित कमेटी ने ठीक उसी प्रकार मेहनत की है जिस प्रकार हम कर रहे हैं। कमेटी हमें अनुमति देने के लिए ही कड़ी मेहनत कर रही है। हमें उन्हें समय देना होगा। गुरुवार को कैबिनेट की बैठक होनी है। बैठक के बाद ही कोई फैसला आने वाला है। मुझे सकारात्मक फैसले की उम्मीद है।"

Advertisement

केएससीए अध्यक्ष ने कहा, "मैं गृह मंत्री द्वारा गठित विशेष कमेटी के अध्यक्ष और पुलिस अधिकारियों को धन्यवाद देना चाहता हूं। सभी ने हमारा भरपूर सहयोग किया है। कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन और आरसीबी को एक साथ मिलकर कड़ी मेहनत करनी होगी। हमने कमेटी को सभी जरूरी कार्यों को पूरा करने का टाइमलाइन भी दिया है। यह क्रिकेट के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है।"

प्रसाद ने कहा, "चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल मैचों को ही वापस लाना मेरा उद्देश्य नहीं है। मैं अंतरराष्ट्रीय मैचों को भी वापस लाना चाहता हूं। मैंने खुद इस ऐतिहासिक स्टेडियम में देश के लिए खेला है। मुझे पता है कि हमारे फैन क्रिकेट को लेकर कितने जानकार हैं। स्टेडियम में क्रिकेट की वापसी कराना मेरी जिम्मेदारी है और मैं इसके लिए हर जरूरी प्रयास कर रहा हूं।"

उन्होंने कहा, "स्टेडियम में आने वाले दर्शकों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। 1996 के विश्व कप में एक मैच के दौरान इस स्टेडियम में जहां 38 हजार दर्शक थे, वहीं स्टेडियम के बाहर भी उतने ही दर्शक थे, लेकिन कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। पिछले साल जो कुछ हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण था, और मैं उम्मीद करता हूं कि भविष्य में ऐसा फिर नहीं होगा।"

प्रसाद ने कहा, "चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल मैचों को ही वापस लाना मेरा उद्देश्य नहीं है। मैं अंतरराष्ट्रीय मैचों को भी वापस लाना चाहता हूं। मैंने खुद इस ऐतिहासिक स्टेडियम में देश के लिए खेला है। मुझे पता है कि हमारे फैन क्रिकेट को लेकर कितने जानकार हैं। स्टेडियम में क्रिकेट की वापसी कराना मेरी जिम्मेदारी है और मैं इसके लिए हर जरूरी प्रयास कर रहा हूं।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

आईपीएल 2026 से पहले कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन और आरसीबी मैनेजमेंट की कोशिश स्टेडियम को मैच के लिए फिर से तैयार करने की है। इसके लिए राज्य सरकार की कैबिनेट द्वारा गुरुवार की शाम को आने वाला फैसला अहम होगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार