शेख जाएद स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में बांग्लादेश की पहली पारी शनिवार (दूसरे दिन) पहले सेशन में 346 रन पर सिमट गई।

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। सलामी बल्लेबाजों शादमान इस्लाम और तंजिद हसन ने पहले विकेट के लिए 124 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दी। हसन पहले विकेट के रूप में 71 गेंदों पर 83 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शादमान और मोमिनूल हक ने दूसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़कर टीम का स्कोर 184 तक पहुंचाया। इस्लाम 111 गेंदों पर 67 रन बनाकर आउट हुए। मोमिनूल ने 39 रन बनाए।

एशियन गेम्स में पूरी तरह से फ्लॉप रहे विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास भी फॉर्म में लौटे और 53 रन की बेहतरीन पारी खेली। नईम हसन ने नाबाद 35 रन बनाकर टीम का स्कोर 346 तक पहुंचाया। कप्तान नजमूल हुसैन शांतो ने 29 रन बनाए थे।

अफगानिस्तान की तरफ से मोहम्मद सलीम ने शानदार गेंदबाजी की और सर्वाधिक 4 विकेट लिए। इसके अलावा, यमीन अहमदजाई ने 3 विकेट लिए। इमात आलम ने 2, जबकि कैस अहमद को 1 विकेट मिला।

अफगानिस्तान ने अपनी पहली पारी की शुरुआत ठीक ठाक की है। सेदिकुल्लाह अटल और अब्दुल मलिक ने पारी की शुरुआत की थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 30 रन जोड़े। अटल 17 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए शाहिदुल्लाह उतरे।

 

 

रिपोर्ट लिखे जाने तक अफगानिस्तान ने अपनी पहली पारी में 17 ओवर में बिना किसी नुकसान के 1 विकेट पर 54 रन बना लिए थे। मलिक 39 गेंदों पर 24 और शाहिदुल्लाह 13 रन पर पर खेल रहे थे।

अफगानिस्तान ने अपनी पहली पारी की शुरुआत ठीक ठाक की है। सेदिकुल्लाह अटल और अब्दुल मलिक ने पारी की शुरुआत की थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 30 रन जोड़े। अटल 17 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए शाहिदुल्लाह उतरे।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार