भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और महिला बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार प्रदर्शन के बाद जून महीने के लिए क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का सम्मान जीता है।

Advertisement

यह देश के लिए एक ऐतिहासिक पल है, क्योंकि पहली बार पुरुष और महिला कैटेगरी में एक ही देश के खिलाड़ी चुने गए।

Advertisement

जसप्रीत बुमराह हमवतन रोहित शर्मा और अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज़ के मुकाबले पुरुषों के वोट में शीर्ष पर रहे जबकि मंधाना ने इंग्लैंड की माइया बाउचियर और श्रीलंका की विशमी गुनारत्ने को पछाड़कर पुरस्कार जीता।

तेज गेंदबाज ने अपना पहला आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार जीता। बुमराह ने यूएसए और वेस्टइंडीज में भारत के खिताब जीतने वाले टी20 विश्व कप अभियान में शानदार प्रदर्शन किया। उन्हें आठ मैचों में 4.17 की इकॉनमी रेट से 15 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट से सम्मानित किया गया।

दूसरी ओर, मंधाना ने भी अपना पहला आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ़ द मंथ अवार्ड जीता। उन्होंने अपने शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन से भारत को दक्षिण अफ्रीका पर एकदिवसीय श्रृंखला में जीत दिलाई।

अपने पुरस्कार जीतने पर प्रतिक्रिया देते हुए बुमराह ने कहा, "मुझे जून के लिए आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ़ द मंथ के रूप में नामित होने पर खुशी है। यूएसए और वेस्टइंडीज में बिताए कुछ यादगार हफ्तों के बाद यह मेरे लिए विशेष सम्मान की बात है। एक टीम के रूप में हमारे पास जश्न मनाने के लिए बहुत कुछ था, और मुझे इस व्यक्तिगत सम्मान को सूची में जोड़ने में खुशी हो रही है।''

Advertisement

दूसरी ओर, मंधाना ने भी अपना पहला आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ़ द मंथ अवार्ड जीता। उन्होंने अपने शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन से भारत को दक्षिण अफ्रीका पर एकदिवसीय श्रृंखला में जीत दिलाई।

मंधाना ने कहा, "मैं जून के लिए आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार जीतकर बहुत खुश हूं। टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और इसमें योगदान देकर खुश हूं। हमने वनडे और टेस्ट सीरीज जीती। उम्मीद है कि हम अपना फॉर्म जारी रख पाएंगे और मैं भारत के लिए और मैच जीतने में योगदान दे पाऊंगी।"

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार