विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 12 जून से होने जा रही है, जिससे पहले इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने टॉम स्मिथ को अपना नया असिस्टेंट कोच नियुक्त किया है। इस पूर्व लेफ्ट-आर्म स्पिनर ने ससेक्स, सरे, मिडिलसेक्स और ग्लूस्टरशायर के लिए अपने पेशेवर खेल करियर के दौरान सभी फॉर्मेट में करीब 400 विकेट लिए हैं।

Advertisement

स्मिथ, हेड कोच शार्लेट एडवर्ड्स के कोचिंग ग्रुप में शामिल हो गए हैं। इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के लिए आगामी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का एक व्यस्त कार्यक्रम है, जिसमें अपनी धरती पर आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप, लॉर्ड्स में पहली बार होने वाला महिला टेस्ट मैच और न्यूजीलैंड, भारत और आयरलैंड के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज शामिल हैं।

Advertisement

नई भूमिका पर खुशी जताते हुए स्मिथ ने कहा, "इंग्लैंड महिला टीम को कोचिंग देने का यह एक शानदार मौका है। मैं इसे शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। यह एक बेहतरीन समर सीजन बनने वाला है, जिसमें अपनी धरती पर वर्ल्ड कप और भारत के खिलाफ टी20 सीरीज होने वाली है। मैं भारत के खिलाफ टी20 मैच के लिए ब्रिस्टल भी लौटूंगा, जो एक बहुत ही खास अनुभव होगा और जिसका मुझे बेसब्री से इंतजार है। मैं खिलाड़ियों, स्टाफ और समर्थकों को आने वाली गर्मियों और उसके बाद के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"

स्मिथ, हेड कोच शार्लेट एडवर्ड्स के कोचिंग ग्रुप में शामिल हो गए हैं। इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के लिए आगामी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का एक व्यस्त कार्यक्रम है, जिसमें अपनी धरती पर आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप, लॉर्ड्स में पहली बार होने वाला महिला टेस्ट मैच और न्यूजीलैंड, भारत और आयरलैंड के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज शामिल हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

स्मिथ के पास कोचिंग का शानदार अनुभव है, उनके कोचिंग करियर की शुरुआत 2021 में ग्लूस्टरशायर में हुई थी, उन्होंने 2025 में असिस्टेंट कोच की भूमिका संभालने से पहले खिलाड़ी/कोच की दोहरी भूमिका निभाई थी। बीते साल स्मिथ ने 'द हंड्रेड' के दौरान बर्मिंघम फीनिक्स महिला टीम के साथ बतौर असिस्टेंट कोच काम किया था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार